Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा:फतेहपुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी.पाँच की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा:फतेहपुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी.पाँच की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!
चित्रकूट में सड़क हादसा।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

सोमवार शाम चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में अब तक पाँच लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

चित्रकूट:फतेहपुर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर चित्रकूट की यात्रा में गए श्रद्धालु चित्रकूट के सती अनसुइया के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए।हादसे में अब तक पाँच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।चित्रकूट के जिला संयुक्त अस्पताल में अभी भी 22 घायलों का इलाज़ जारी है जिनमें से कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है।सीएम योगी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।Chitrakoot road accident

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अचल सिंह का निधन.!

जानकारी के अनुसार फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय मीना हार निवासी रामप्यारे(60) रविवार को यहाँ से अपने परिवारीजनों व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर में सवार चित्रकूट की यात्रा में निकले थे रविवार रात चित्रकूट पहुँच एक धर्मशाला में सभी लोगों ने रात्रि विश्राम किया सुबह राम घाट में स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा की इसके बाद वहां से शाम को मैहर के लिए निकले बीच रास्ते में अनुसुइया माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे तभी चित्रकूट के नया गांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत अनसुइया माता मंदिर के मोड़ में सामने से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक से बचने के चक्कर में ट्राली लगा ट्रैक्टर अनिंयत्रित होकर सड़क के किनारे नीचे की ओर बुरी तरह पलट गया।fatehpur people road accident in chitrakoot

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:योगी सरकार के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन..पुलिस से नोंकझोंक.!

ट्राली पलटने से उसमें सवार क़रीब 35 लोग चपेट में आ गए जिसके चलते रामकिशोर(60), लवकुश(20),  फूलकुमारी मौर्या (45) , सावित्री (50),  ब्रज रानी (45) की अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में मौत हो गई।शेष लोग बुरी तरह घायल हैं।Chitrakoot road accident news

ये भी पढें-फतेहपुर:सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड-एसपी ने की बड़ी कार्यवाही..एसओ समेत सात पुलिस कर्मी सस्पेंड.!

घटना की सूचना पर मौक़े पर जिलाधिकारी व एसपी समेत ज़िले का पुलिस प्रशासन पहुँचा।क़रीब दर्जन भर सरकारी एम्बुलेंसो से सभी घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल व जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चित्रकूट सड़क हादसा

ये भी पढ़ें-UP:योगी सरकार इन आठ जिलों में स्थापित करेगी ग्रीन फ़ील्ड डेयरी.!

अभी भी जिला संयुक्त अस्पताल में 22 लोग भर्ती हैं घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है।सभी मृतक सराय हार के रहने वाले थे।घायलों में भी ज्यादातर लोग सराय हार के हैं।कुछ घायल धमिना मलवां व एक लोग सिरसी भलेवा हुसैनगंज का है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us