Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Murder News:प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की काटकर हत्या

Prayagraj Murder News:प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की काटकर हत्या
Prayagraj Murder News:

यूपी के प्रयागराज ज़िले में एक ही परिवार के पाँच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई.मरने वालों में पति पत्नी औऱ उनकी तीन मासूम बेटियां शामिल हैं. Prayagraj Murder News

Prayagraj News:यूपी के प्रयागराज ज़िले में शुक्रवार देर रात एक ख़ौफ़नाक वारदात हुई है. एक ही परिवार के पांच लोगों को अज्ञात हमलावरों द्वारा बेरहमी से धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया है.मरने वालों में पति पत्नी औऱ उनकी तीन मासूम बेटियां शामिल हैं.मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव का है.

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी के सिराथू थाना निवासी 42 वर्षीय राहुल तिवारी दुधारू पशुओं का व्यापार करता था.वह खागलपुर में सुरेश कुमार तिवारी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था.राहुल तिवारी के साथ उसकी 38 वर्षीय पत्‍नी प्रीति और तीन बेटियां भी रहतीं थीं.बेटियों की उम्र चौदह, सात और पांच वर्ष थी.

शुक्रवार की रात में राहुल परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था. रात में घर के सभी पांचों लोगों की हत्या कर दी गई.सुबह पड़ोसी दादू ने सबसे पहले शवों को देखा.फिर दूसरे किराएदार संदीप को फोन करके बताया.ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी.हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची.कुछ ही देर बाद फारेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे.हत्‍या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us