
यूपी:गला रेतकर की गई आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या..प्रेम प्रसंग बना वजह.!
On
मुजफ्फरनगर में एक आरएसएस कार्यकर्ता का हत्यायुक्त शव रविवार को पुलिस ने बरामद किया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
मुजफ्फरनगर:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक आरएसएस कार्यकर्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि हत्या की वजह आरएसएस कार्यकर्ता का प्रेम प्रसंग बना है।परिजनों के अनुसार आरएसएस कार्यकर्ता पंकज शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजनों का आरोप है कि जिस युवती से पंकज का प्रेम प्रसंग था, उसके भाइयों ने पंकज को फोन करके मिलने बुलाया और उनकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के करवाड़ा गांव में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद से घर से फरार हो गए हैं।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
