
road accident in up:कोचिंग जा रहे छात्रों को ट्रक ने रौंदा दो की मौत, चार की हालत गम्भीर.!
On
Mahoba road accident यूपी के महोबा में गुरुवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्रों के समूह को तेज़ रफ़्तार बेक़ाबू ट्रक कुचलते हुए फ़रार हो गया, दो छात्रों की मौक़े पर ही मौत हो गई है, जबकि चार छात्रों की हालत गम्भीर है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
महोबा:Mahoba news-यूपी के महोबा ज़िले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।कोचिंग जा रहे छात्रों के ऊपर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक कहर बनकर टूटा है।दो छात्रों की मौत हो गई है, और चार छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी है।
जानकारी के अनुसार महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह सुबह छात्रों का एक समूह कुलपहाड़ कोचिंग पढ़ने के लिए अपनी अपनी साइकिलों से जा रहा था।उसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज़ रफ़्तार ट्रक छात्रों को कुचलते हुए आगे की ओर फ़रार गया। mahoba road accident
इस हादसे में दो छात्रों की मौक़े पर ही मौत हो गई।औऱ चार छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को मौक़े पर पहुँची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
