Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हाथरस कांड:हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई..कौन कौन रहेगा मौजूद..जानें.!

हाथरस कांड:हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई..कौन कौन रहेगा मौजूद..जानें.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

हाथरस कांड की सुनवाई सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में होगी..इस मामले का संज्ञान कोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए स्वयं लिया था..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ:हाथरस कांड के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद लखनऊ बेंच में इस मामले की पहली सुनवाई सोमवार को सवा दो बजे होगी।Hathras case

कोर्ट ने इस पूरे प्रकरण में स्वत संज्ञान लेते हुए यूपी के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी हितेष चन्द्र अवस्थी, एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशान्त कुमार और हाथरस के डीएम व एसपी को तलब किया था।आज यह सभी अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहक़र अपना पक्ष रखेंगे।Hathras case letest news

इसके अलावा कोर्ट पीड़ित परिवार से भी इस मामले की पूरी जानकारी लेगा।सोमवार की सुबह पीड़ित परिवार के पाँच सदस्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ पहुँच रहा है।कोर्ट के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।Hathras case high court

उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने इस पूरे मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए यूपी के उच्चाधिकारियों को तलब किया था।कोर्ट इस बात की भी जानकारी लेगा कि पीड़िता के शव को रात के अंधेरे में बिना परिजनों की मर्जी के क्यों जला दिया गया।Hathras case updates

दूसरी ओर पूरे प्रकरण की जाँच कर रही सीबीआई की एक टीम रविवार को ही हाथरस पहुँच चुकी है।कल से ही सीबीआई ने अपनी जाँच शुरू कर दी है।सोमवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम पीड़िता के गाँव पहुँचकर जाँच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us