Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:भ्रष्टाचारी एसपी और थानेदार पर दर्ज हुआ हत्या की कोशिस औऱ साज़िश का मुकदमा.!

UP:भ्रष्टाचारी एसपी और थानेदार पर दर्ज हुआ हत्या की कोशिस औऱ साज़िश का मुकदमा.!
मणिलाल पाटीदार पर FIR।सांकेतिक फ़ोटो।

महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार और तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुछ लोगों के विरुद्ध व्यापारी की हत्या की साज़िश रचने और हत्या की कोशिस करने समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:निलम्बित हो चुके महोबा के पूर्व एसपी आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।मणिलाल पाटीदार और एक दरोगा समेत कुछ लोगों के विरुद्ध व्यापारी की हत्या की कोशिश और हत्या की साज़िश रचने समेत कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। manilal patidar news

ये भी पढ़ें-UP:सस्पेंड हो चुके वसूलीबाज एसपी के विरुद्ध अब दर्ज हुई एफआईआर..!

महोबा के एक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने 5 सितंबर को अपना एक वीडियो वायरल कर महोबा के एस पी मणिलाल पाटीदार पर आरोप लगाया था कि उनके दबाव में वो उन्हें 6 लाख रुपये महीना घूस दे रहे थे, लेकिन काम मंदा होने की वजह से उन्होंने एसपी से हर महीने 6 लाख रुपये देने में मजबूरी जताई तो उन्होंने उन्हें जान से मरवा देने की धमकी दी है। ips manilal patidar 

ये भी पढ़ें-UP:कोरोना किट घोटाले के बीच हटाए गए आठ जिलों के डीएम..कुछ और निशाने पर.!

इन्द्रकांत का महोबा में स्टोन क्रशर और माइनिंग के लिए विसफोटक सप्लाई का काम है।वीडियो वायरल करने के दो दिन बाद ही इन्द्रकांत को गोली मार दी गई। गोली उन्हें गर्दन में लगी है।उनकी हालत गंभीर है। वो इलाज के लिए कानपुर में भर्ती हैं। mahoba sp manilal patidar letest news

ये भी पढ़ें-UPPSC result 2018:फतेहपुर के आदर अदीब पॉवेल बंधु के पीसीएस अफ़सर बनने की कहानी.!

घटना के बाद एस पी मणिलाल पाटीदार को 9 तारीख को सरकार ने ससपेंड कर दिया था।कल देर रात उनके खिलाफ हत्या का प्रयास और हत्या की साज़िश करने के आरोप में महोबा में मुक़दमा दर्ज हो गया है।उनके साथ महोबा के कबरई थाना इंचार्ज देवेंद्र शुक्ल और इंद्रमणि के दो प्रतिद्वंदी व्यापारियों पे भी एफ़ आई आर हुई है।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:बाबा की कही एक बात ने ग्राम प्रधान की बेटी को बना दिया एसडीएम.!

उल्लेखनीय है कि मणिलाल पाटीदार को सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड कर दिया था उनकी जाँच भी शासन द्वारा कराई जा रही है।इसके अलावा उनपर लखनऊ की भी एक कम्पनी ने रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।लगातार आपराधिक मुकदमें दर्ज होने के चलते अब पाटीदार के ऊपर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us