
UP:रामपुर में अफ़सरों के ऊपर पथराव..लॉकडाउन बनाए रखने की कर रहे थे अपील..!
On
यूपी के रामपुर ज़िले में लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों से अपील कर रहे प्रशासनिक अफ़सरो के ऊपर अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
रामपुर:यूपी का रामपुर जिला हमेसा से प्रसासनिक अफसरों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।ताज़ा मामला बुधवार देर शाम का है।यहाँ अराजकतत्वों द्वारा अफ़सरों के ऊपर पथराव किए जाने की बात सामने आ रही है। rampur lockdown news

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत नगर के मोहल्ला मियां वाली मस्जिद के पीछे लॉकडाउन का पालन करने की अपील जिला प्रशासन की टीम द्वारा की जा रही थी।इस दौरान उपजिलाधिकारी गौरव कुमार व कोतवाली की पुलिस टीम माइक से एनाउंसमेंट करके लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की बात कह रही थी।

इसी बीच घरों की छतों से अचानक कुछ शरारती तत्वों द्वारा अफ़सरो के ऊपर पत्थरबाजी कर दी गई।अफसरों ने किसी तरह अपने आप को बचाया।गनीमत रही कि किसी को चोंटे नहीं लगी।

Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
