Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

विकास दुबे एनकाउंटर:सपाट सड़क पर कैसे फिसली गाड़ी..!

विकास दुबे एनकाउंटर:सपाट सड़क पर कैसे फिसली गाड़ी..!
फ़ोटो साभार-सोशल मीडिया।

यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे शुक्रवार की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते वक़्त पुलिस एनकाउंटर में मारा गया..एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस और राज्य की योगी सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

कानपुर:दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार की सुबह अंत हो गया।आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम तरीक़े से हत्या करने का आरोप अपने सिर लेकर घूम रहा विकास गुरुवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर से मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत में लिया गया था।वहाँ से उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया जा रहा विकास शुक्रवार सुबह बीच रास्ते में ही था तभी उसकी पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

ये भी पढें-बड़ी खबर:कानपुर कांड का पटाक्षेप..विकास दुबे मारा गया..!

लेक़िन एनकाउंटर को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहें हैं।लोग सवाल कर रहें हैं कि जब इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विकास लाया जा रहा था तो फिर कैसे उसने भागने की कोशिश की।पुलिस द्वारा बताया गया है कि जिस गाड़ी में विकास को बैठाकर लाया जा रहा था वह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:विकास दुबे की पत्नी और बेटे की ख़ाली प्लाट से हुई गिरफ्तारी..!

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

कानपुर के एडीजी जे.एन सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि सड़क के किनारे काफी ज्यादा गैप था। इससे गाड़ी के फिसलने की संभावना काफी ज्यादा थी।गाड़ी स्लिप कर गई थी।उसके बाद वो हमारे एक विवेचक की पिस्टल छीनकर भागने लगा।जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग की।’

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:गाड़ी पंचर हुई और प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर..बउवा दुबे इटावा में ढेर..अब तक पाँच का हो चुका है एनकाउंटर..!

कानपुर पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, विकास को STF की टीम उज्जैन से कानपुर ला रही थी। कानपुर नगर के भौंती के पास पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार होकर पलट गई।उसमें बैठे अभियुक्त (विकास) और पुलिसवाले घायल हो गए। इस दौरान अभियुक्त विकास ने घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, आत्मसमर्पण करने को कहा।वो नहीं माना। पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।विकास दुबे घायल हो गया।इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड
फतेहपुर के विद्युत वितरण खंड बिंदकी में तैनात अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को शिकायत पर प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने...
Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा
Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त
काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम

Follow Us