UP:कानपुर शेल्टर होम मामले में योगी सरकार का एक्शन..अधिकारी सस्पेंड..!
On
कानपुर के बालिका संरक्षण गृह मामले में योगी सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है..इस मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
कानपुर:यूपी के कानपुर के एक शेल्टर होम में बीते दिनों उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब वहां 57 लड़कियां कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके अलावा इनमें से करीब 6 लड़कियां गर्भवती भी थीं।एक एचआईवी तो दूसरी के हेपेटाइटिस से भी संक्रमित होने की ख़बर मीडिया में आई थी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार को सस्पेंड किए जाने को लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि शेल्टर होम के संबंध में गलत सूचनाएं फैलाए जाने के खिलाफ एक्शन नहीं लेने और विभाग का पक्ष नहीं रखे जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
इसके अलावा अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए शेल्टर होम में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन न करवाने को भी कार्रवाई का कारण बताया गया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Oct 2026 21:38:01
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
