Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर से बहुत बड़ी ख़बर-बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला..सीओ, तीन एसओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद..कई घायल..!

कानपुर से बहुत बड़ी ख़बर-बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला..सीओ, तीन एसओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद..कई घायल..!
कानपुर पुलिस पर हमला।घटना के मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल।फ़ोटो साभार-गूगल।

यूपी के कानपुर में गुरुवार आधी रात बहुत बड़ा कांड हो गया है।हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुँची टीम पर हमला हो गया है..हमले के एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

कानपुर:गुरुवार आधी रात को यूपी के कानपुर से एक ऐसी ख़बर सामने आई है जिसने पूरे यूपी में हड़कम्प मचा दिया है।कई गम्भीर मामलों में वांछित चल रहे विकास दुबे नाम के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने पहुँची पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियों से हमला कर दिया।जिसके चलते बिहल्लौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें-गुरु पूर्णिमा 2020:गुरु पूर्णिमा पर लग रहा चन्द्रग्रहण..इस राशि के लिए बुरा साबित हो सकता है..!

जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों के चौबेपुर के बिकरु गांव में एक घर पर होने की सूचना मिली थी, इसपर गुरुवार आधी रात शिवराजपुर, चौबेपुर और बिठूर थाने की फोर्स लेकर सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा दबिश देने गए। पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही विकास दुबे और उसके साथियों ने घरों की छत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।लेकिन बदमाशों की गोली लगने से सीओ देवेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी शिवराजपुर महेश चंद्र यादव चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर नेबू लाल सिपाही सुल्तान सिंह सिपाही राहुल सिपाही बबलू सिपाही जितेंद्र शहीद हो गए।

ये भी पढ़े-UP:चिप्स खाकर बिगड़ी युवक की हालत..पैकेट देखा तो हैरान रह गया..!

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों की गोली से तीन सब इंस्पेक्टर और चार सिपाही भी शहीद हुए हैं और छह से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल हुए बिठूर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अजय सिंह सेंगर, सिपाही अजय कश्यप, शिव मूरत निषाद थाना चौबेपुर, होमगार्ड जयराम पटेल, एसआई सुधाकर पांडे, एसआई विकास बाबू को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि वर्ष 2001 में शिवली थाने के बाहर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में नामजद रह चुके हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू का रहने वाला है। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वांछित अपराधी है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में तीन बदमाशों के भी मारे जाने की ख़बर है।लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल विकास दुबे और उसके कई साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हैं।कानपुर की चारों तरफ़ की सीमाएं सील कर दी गई है।कई जिलों का पुलिस फोर्स, एसटीएफ़ ने मोर्चा संभाला हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
11 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. किसी को करियर में सफलता मिल...
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल
खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग

Follow Us