Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:स्कूल से बाहर निकलते ही लड़के ने शिक्षिका को गोली मार, ख़ुद को भी गोली से उड़ाया

Uttar Pradesh:स्कूल से बाहर निकलते ही लड़के ने शिक्षिका को गोली मार, ख़ुद को भी गोली से उड़ाया
Jaunpur news:शिक्षिका को अस्पताल ले जाते हुए।

यूपी के जौनपुर(jaunpur)से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,यहाँ एक लड़के ने स्कूल की शिक्षिका को गोली मारने के बाद मौक़े पर ही ख़ुद को भी गोली मार ली.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

जौनपुर:यूपी के जौनपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है।एक लड़के ने स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका को पहले गोली मार दी और उसके बाद ख़ुद को भी गोली से उड़ा लिया।लड़के की मौक़े पर ही मौत हो गई है,जबकि लड़की को बेहद गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसका इलाज़ जारी है।jaunpur news

जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के सोरैया गांव निवासी 25 वर्षीय नीतू यादव प्राइवेट स्कूल रामधारी शिक्षण संस्थान शेरापट्टी खुटहन में शिक्षिका के रूप में कार्य करतीं हैं।रोज की तरह गुरुवार को भी वह स्कूल से पढ़ाकर पैदल ही घर लौट रही थी।घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर पहले बाइक से हेलमेट लगाए एक युवक उसके पास आया।बाइक खड़ी कर हेलमेट उतारा और कमर में खोसे गए दो तमंचे निकालकर एक से युवती को गोली मार दी।औऱ दूसरे तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।jaunpur teacher shot

गोली की आवाज़ से आस पास के लोग मौक़े पर पहुँच गए, सूचना पर पुलिस पहुँचीं दोनों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुँचीं जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।शिक्षिका की सांसें चल रहीं हैं उन्हें वाराणसी के लिए रेफ़र किया गया है।मृतक लड़के की पहचान अंकुल यादव(26) पुत्र रामचंद्र यादव निवासी घुघरी सरपतहां के रूप में हुई है।jaunpur

एकतरफ़ा प्यार का मामला..

रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षिका औऱ गोली मारने वाला लड़का इंटरमीडिएट में एक साथ पढ़ते थे।हो सकता है यह मामला एकतरफ़ा प्यार का हो।वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती शिक्षिका ने पुलिस को बताया है कि वह लड़के को नहीं पहचानती है।फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us