Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हाथरस कांड:नहीं बचेंगे हाथरस के दरिंदे..सीबीआई ने दाख़िल की चार्जशीट.!

हाथरस कांड:नहीं बचेंगे हाथरस के दरिंदे..सीबीआई ने दाख़िल की चार्जशीट.!
हाथरस कांड:रात में हुआ था पीड़िता का अंतिम संस्कार।फ़ाइल फ़ोटो, साभार-गूगल

सीबीआई ने अदालत में हाथरस केस की चार्जशीट दाख़िल कर दी है.सीबीआई को जांच में क्या मिला है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट..

लखनऊ:शुक्रवार को सीबीआई ने हाथरस केस की चार्जशीट अदालत में दाख़िल कर दी।सीबीआइ की टीम की ओर से जांच अधिकारी सीमा पाहूजा ने चार्जशीट दाखिल की।

सीबीआई की तरफ़ से दाखिल चार्जशीट में चारों आरोपितों के खिलाफ सीबीआइ ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ और एससी-एसटी की धारा में केस बनाया है।

सीबीआइ ने चार्जशीट में इस मामले में चारों आरोपितों को सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ तथा एससी-एसटी एक्ट का आरोपित माना है। इस मामले में सीबीआइ संदीप, लवकुश, रवि व रामू के खिलाफ दो महीने से पड़ताल कर रही थी।

चार्जशीट दाख़िल करने में सीबीआई ने 22 सितंबर को पीड़िता द्वारा दिए गए उसके आखिरी बयान को आधार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए इस जघन्य वारदात के चार आरोपी तथाकथित ऊंची जाति (ठाकुर) के हैं।मामले को लेकर शुरू से कई तरह की आशंकाएं रहीं हैं।हाथरस जिला प्रशासन औऱ पुलिस की भूमिका पर भी जमकर सवालिया निशान लगे।पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में हुआ उसको लेकर भी गम्भीर आरोप जिला प्रशासन पर लगे।

इस पूरे प्रकरण में योगी सरकार की भी जमकर किरकिरी हुई थी।विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा।पीड़ित परिवार से मिलने वाले नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।कांग्रेस के राहुल और प्रियंका गाँधी भी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस पहुँचे थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us