Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hamirpur Fake MLA News: हमीरपुर पुलिस ने पकड़े दो फ़र्जी बीजेपी विधायक स्कार्पियो में हूटर लगा करते थे वसूली

Hamirpur Fake MLA News: हमीरपुर पुलिस ने पकड़े दो फ़र्जी बीजेपी विधायक स्कार्पियो में हूटर लगा करते थे वसूली
Hamirpur Fake MLA News

यूपी के हमीरपुर ज़िले में पुलिस ने दो फ़र्जी बीजेपी विधायकों को अवैध असलहों सहित गिरफ्तार किया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Hamirpur Bjp two fake mla arrested

Hamirpur News: यूपी में फ़र्जी बीजेपी विधायकों की बाढ़ आई हुई है. दरअसल विधायकों के इर्द गिर्द घूमने वाले भी अपनी गाड़ियों में विधायक लिखाकर घूम रहे हैं औऱ पुलिस प्रशासन पर रौब गाँठते हैं. इतना ही नहीं विधायक लिखी गाड़ियों में आड़ में कई तरह से जरायम में संलिप्त रहते हैं.

ऐसे फ़र्जी विधायकों पर हमीरपुर पुलिस ने निगाह टेढ़ी कर दी है. गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने विधायक लिखी एक स्कार्पियो गाड़ी सहित उसमें सवार दो लोगों को पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि यह दोनों व्यक्ति इस गाड़ी में घूम घूमकर बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते थे. इनके पास से पुलिस ने अवैध असलहे भी बरामद किए हैं. Hamirpur Fake MLA News

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात हाईवे पर रानी लक्ष्मी बाई चौराहे पर दबिश दी. वहां स्कार्पियो सवार दो व्यक्ति मौरंग लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते मिले.सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर स्कार्पियो को चढ़ाने का प्रयास किया.

पुलिस ने पीछा कर यमुना पुल से पहले रोककर तलाशी ली. कानपुर नगर के थाना किदवई नगर दक्षिणी कमिश्नरेट 532 वार्ड एक निवासी अनिरुद्ध सिंह व निर्भय सिंह के कब्जे से दो तमंचा व 71 हजार 490 रुपये मिले. पूछताछ में बताया कि यह रुपये ट्रकों से अवैध वसूली के हैं.स्कॉर्पियो में विधायक विधान परिषद लिखा मिला.हूटर भी लगा था.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us