Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में अपराध बेक़ाबू..एक बड़े व्यवसाई के पौत्र का अपरहण..फ़िरौती में मांगें चार करोड़..!

यूपी में अपराध बेक़ाबू..एक बड़े व्यवसाई के पौत्र का अपरहण..फ़िरौती में मांगें चार करोड़..!
अपहरण किया गया बच्चा।फ़ोटो-अमर उजाला

यूपी के गोंडा ज़िले से बहुत बड़ी सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है..यहाँ के एक बड़े व्यवसाई के पौत्र का अपरहण हो गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी में किस कदर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, इस बात का अंदाज़ा हर रोज़ घट रही बड़ी आपराधिक वारदातों से लग रहा है।कानपुर में एक युवक की अपरहण के बाद हत्या, और फ़िरौती में तीस लाख की रक़म देने का मामला चल ही रहा है कि शाम होते होते गोंडा जनपद से आई अपरहण की ख़बर सरकार और पुलिस की नींद उड़ा दी है।

ये भी पढ़ें-UP:कानपुर में एक और बड़ा कांड..अपरहण के बाद ही कर दी गई थी हत्या..फिर ले ली तीस लाख की फ़िरौती..!

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ले में रहने वाले नगर के गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी के एक बड़े विक्रेता राजेश कुमार गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता (5) का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि आल्टो कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के लिए आए और लोगों का नाम एक कागज पर लिख रहे थे। मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराने व सैनिटाइजर का वितरण करने का झांसा भी दिया। जब राजेश गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो अपहरणकर्ताओं ने सैनिटाइजर देने की बात कही और पांच वर्षीय बच्चे को साथ में लेकर यह कहते हुए कि बच्चे को भेज दीजिए गाड़ी से सैनिटाइजर निकाल कर दे देते हैं। 

ये भी पढ़ें-कानपुर-अपरहण हत्या कांड:कई अफसरों पर गिरी गाज़..!

इतना कहकर बच्चे के साथ बदमाश निकले और गाड़ी के पास पहुंचते ही बच्चे को गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए। यह जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब बच्चे के पिता हरी गुप्ता के फोन पर बदमाशों ने कॉल कर बताया कि उसके बच्चे का अपहरण कर लिया है। बदमाशों ने चार करोड़ रुपये की मांग की।

अपरहण की ख़बर से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया है।एसपी ने पुलिस की कई टीमों को जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए लगा दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us