Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या.बुआ ने मासूमों को फेंका तलाब में।

Fatehpur UP News: दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या.बुआ ने मासूमों को फेंका तलाब में।
सोमिल के बेटों को खाना खिलाते एसओ केशव वर्मा

फतेहपुर में दहेज के किए एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।जबकि बुआ ने अपने ही भतीजों को तालाब में फेंक दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur UP News Crime News Fatehpur husband killing his wife and throwing sons in pond for dowry)

Fatehpur UP News: दहेज के लिए आज भी बेटियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।समय में परिवर्तन हो गया लेकिन लोगों की मानसिकता में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बहू आज भी बेटी नहीं बन पाई है। वाक्या जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव का है जहां सोमिल (32)नाम की एक महिला को उसके पति ने जहर खिलाकर मार दिया।जब इससे भी उन लोगों का मन भरा तो बुआ ने अपने नौनिहाल भतीजों को तालाब में फेंक दिया। (Fatehpur up news Crime News Fatehpur husband killing his wife and throwing sons in pond for dowry)

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी सोमिल की शादी 6 वर्ष पूर्व बड़ौरी गांव के अवधेश तिवारी से हुई थी।दहेज की वज़ह से ससुरालीजनों ने कई बार सोमिल को प्रताड़ित किया।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर भी अवधेश ने अपनी पत्नी को मारा पीटा और उसके बाद उसको ज़हर लिखा दिया।ग्रामीणों में जब इसकी चर्चा होने लगी तो गम्भीर हालत में उसको गोपालगंज सीएससी ले गए जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में शाम को सोमिल की मौत हो गई।घटना के बाद देर रात सोमिल के पिता अपनी बेटी का शव लेकर घर आ गए लेकिन उसके बेटों का कुछ पता नहीं चला। ससुराल वाले इस बात को लेकर टाल मटोल करने लगे। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ससुरालीजनों ने घर में ताला लगाकर उसके तीन वर्षीय बेटे कुश और दो वर्षीय बेटे रंजीत को लेकर फ़रार हो गए।(Fatehpur up news Crime News Fatehpur husband killing his wife and throwing sons in pond for dowry)

मृतक सोमिल फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि बच्चों की बुआ शीलू ने दोनों बेटों को पास के बने तलाब में फेंक दिया था। ग्रामीणों की सूझबूझ और पुलिस की सतर्कता ने दोनों मासूमों को तलाब से ढूढ़ निकला। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पिता लाले मिश्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अवधेश तिवारी,ससुर राम प्रताप तिवारी सास कलमा ननद शीलू और देवर अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।(Fatehpur up news Crime News Fatehpur husband killing his wife and throwing sons in pond for dowry)

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us