Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सगी बहनों की मौत का मामला..पुलिस औऱ परिजनों के दावे भिन्न..पोस्टमार्टम के लिए पैनल गठित.!

फतेहपुर:सगी बहनों की मौत का मामला..पुलिस औऱ परिजनों के दावे भिन्न..पोस्टमार्टम के लिए पैनल गठित.!
घटना की जानकारी देते एसपी प्रशान्त वर्मा।

यूपी के फतेहपुर में सोमवार रात दो सगी बहनों के शव तालाब में मिले थे..परिजनों की तरफ़ से रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेक़िन पुलिस इन दावों को ख़ारिज कर रही है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर:सोमवार रात अशोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गाँव में तालाब में मिले दो नाबालिग सगी बहनों के शवों के मामले में एसपी प्रशान्त वर्मा ने कहा है कि सोशल मीडिया में ऐसी भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है कि दोनों शवों के हाँथ पैर बंधे थे और आँखे फोड़ी गई है।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है।सत्यता की जाँच के लिए पैनल गठित कर दोंनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

परिजनों ने क्या कहा..

परिजनों द्वारा मीडिया में दिए गए बयान में कहा गया है कि दोनों बच्चियां सोमवार की दोपहर घर से चना का साग तोड़ने के लिए खेतों की ओर गई हुईं थी।रात को दोनों के शव तालाब में उतराते हुए मिले शवों के पुआल से हाँथ पैर बंधे हुए थे औऱ आँखे फूटी हुई थी।उन्होंने रेप के बाद हत्या किए जाने की बात कही है।साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि बिना परिवार वालों की मर्जी के ज़बरन शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए उठा ले गई है।Fatehpur ashothar news

सोमवार की रात नाबालिग सगी बहनों के शवो के मिलने से पूरे ज़िले में हड़कंप मचा हुआ है।परिजनों की तरफ़ किए जा रहे दावों से पुलिस के हाँथ पैर फूले हुए हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि जिस तालाब में बच्चियों के शव मिले हैं उसमें सिंघाड़े लगे हुए हैं।आंख में आई चोंटों की वजह सिंघाड़े में लगे कांटे हो सकते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की...
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Follow Us