Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन 2:फतेहपुर में हर गली मोहल्ले की पुलिस ऐसे कर रही है निगरानी..घर से निकलना महंगा पड़ सकता है..!

लॉकडाउन 2:फतेहपुर में हर गली मोहल्ले की पुलिस ऐसे कर रही है निगरानी..घर से निकलना महंगा पड़ सकता है..!
फतेहपुर:ड्रोन से हो रही है निगरानी।

फतेहपुर पुलिस लॉकडाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख़्त हो गई है..ज़िले में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

फतेहपुर:कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है।लॉकडाउन के दूसरे चरण को और भी ज़्यादा सख़्त कर दिया गया है।fatehpur police surveillance with drone cameras

फतेहपुर में भी जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।पुलिस द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।लोगों से अपील भी की जा रही है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें।

ये भी पढ़े-कोरोना:यमपुरी छोड़ फतेहपुर पहुँचे यमराज ने लोगों को दी चेतावनी..घरों में रहें तभी बचेंगे..!

इस बीच पुलिस ने निगरानी और बढ़ा दी है।पूरे शहर में ड्रोन कैमरों से भी नज़र रखी जा रही है।हर गली मोहल्ले के ऊपर ड्रोन की निगरानी है।

यदि कंही भी लोग भीड़ लगाकर जमा हो रहे हैं या घरों से बिना किसी जरूरी काम के निकल रहें तो पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख़्ती से निपट रही है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में क्या है वर्तमान स्थिति..कितने लोगों को अब तक किया जा चुका है क्वारण्टाइन..!

सड़क पर बाइक लेकर बेवजह घूमने वालों पर चालान और सीज की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करें।बिना काम घरों से बाहर न निकलें।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्ती की जा रही है।

ये भी पढ़े-कोरोना:भारत में कोरोना के मरीज़ लगातार बढ़ रहें हैं..अब इतनी हो गई है संख्या..!

आपको बता दे कि अब तक ज़िले में कोरोना के मरीज़ नहीं मिले हैं।डीएम संजीव सिंह ने कहा है कि कोरोना के विरुद्ध जारी इस लड़ाई को हम जीत रहें हैं और जीतेंगे।बस इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us