Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मोटरसाइकिल चोर गैंग को पुलिस ने पकड़ा..बड़ी संख्या में बाइकें बरामद..!

फतेहपुर:मोटरसाइकिल चोर गैंग को पुलिस ने पकड़ा..बड़ी संख्या में बाइकें बरामद..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गैंग को पकड़ा है.चोरों के पास से बड़ी संख्या मे बाइकें बरामद हुईं हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।जिसके चलते पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा के नेतृत्व में चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को फतेहपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाँथ लगी।जब बाइक चोर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:'बालिका वधू' बनने से बची छात्रा के जज़्बे को सलाम करते हुए एसपी ने की बड़ी मदद..!

पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ भिटौरा बाईपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस की स्वाट टीम भी वांछित अभियुक्तों की तलाश करते हुए भिटौरा बाईपास आ गई।जिसके बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गुलाब चन्द्र पुत्र हरिशंकर निवासी मुराइनटोला, वाजिद पुत्र छिद्दू निवासी मुराइनटोला, करन पुत्र राजाराम निवासी मुराइनटोला, नसीम उर्फ़ टिर्रा पुत्र नसीर निवासी मसवानी को गिरफ्तार किया।अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में गैंग बनाकर बाईक चोरी किए जाने की बात क़बूल की।पुलिस ने चारों अभियुक्तों की निशानदेही पर अलग अलग कम्पनियों की चोरी की कुल सात मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त नसीम उर्फ़ टिर्रा के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us