Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पड़ोस में रहने वाले छात्र ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास..आरोपी फरार.!

फतेहपुर:पड़ोस में रहने वाले छात्र ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास..आरोपी फरार.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया..पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:मासूम बच्चियो के विरुद्ध होने वाले अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है।एक रिपोर्ट की माने तो 90% से ज्यादा मामलों में बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में अपराधी कोई नज़दीकी व्यक्ति ही होता है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस के सामने आ गई कार..और हो गया ये भयावह हादसा..दो दर्जन घायल.!

ताजा मामला फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ मंगलवार दोपहर एक छात्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में रहने वाले परिवार के लोग जब धान काटने के लिए खेतों में गए हुए थे तो तभी उस घर के सामने रहने वाले एक लड़के ने बच्ची को घर मे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरोपी बच्ची के साथ यह गंदा काम कर रहा था तभी बच्ची के पिता घर आ गए।पिता को घर मे आते देख आरोपी मौक़े से फरार हो गया।

ये भी पढ़े-कानपुर/फतेहपुर:होटल संचालक पति और कांस्टेबल सहित पांच पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की पूरी सच्चाई जान हैरान हो जाएंगे आप..!

इसके बाद पीड़िता बच्ची के पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था।

मामले की जानकारी देते हुए खागा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बच्ची के पिता ने पड़ोस में रहने वाले छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।जब बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है।हालांकि बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास जरूर हुआ है।कोतवाल ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर क़रीब 1 बजे की है।उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का कक्षा 10 छात्र है।उक्त आरोपी छात्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us