Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:भाजपा नेता द्वारा फेसबुक पर लगातार की जा रही ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र पोस्ट..लोगों में गुस्सा..!

फतेहपुर:भाजपा नेता द्वारा फेसबुक पर लगातार की जा रही ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र पोस्ट..लोगों में गुस्सा..!

ज़िले के एक कथित युवा भाजपाई नेता द्वारा एक के बाद एक कई आपत्तिजनक पोस्ट ब्राह्मणों के खिलाफ की गई हैं..जिसको लेकर लोगों में नाराजगी और गुस्सा बढ़ गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं।धार्मिक, साम्प्रदायिक और जातीय टिप्पणियों की भरमार दिनभर रहती है।ताज़ा मामला बीजेपी के एक नेता से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े-कोरोना:कानपुर में भर्ती रहे फतेहपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट मौत के बाद आई पॉजिटिव..सील किया गया गाँव..!

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा का कथित नगर अध्यक्ष मनोज पासवान बीते कुछ महीनों से हर रोज अपने फेसबुक एकाउंट से ब्राह्मणों को लेकर अमर्यादित पोस्ट लिख और शेयर कर रहा है।रविवार को कुछ लोगों इस नेता के पोस्टों के स्क्रीनशॉट लेकर विरोध दर्ज कराया।प्रशासन से कार्यवाही की मांग की।मामला बढ़ता देख मनोज ने अपने एकाउंट से सारी पोस्टों हटा दी हैं।

भाजपा का क्या कहना है..

इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बातचीत करते हुए कहा है कि मनोज पासवान द्वारा सोशल मीडिया में इसप्रकार किए गए कृत्य के लिए नोटिस जारी की जा रही है। इसके उपरांत आगे कि कार्रवाई की जाएगी

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवनाथ धाकड़े ने जानकारी दी है कि जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के निर्देश पर ब्राह्मणों पर ग़लत टिप्पणी करने वाले मनोज पासवान पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर-गाँवो में पहुँच रहे परदेशियों ने बढ़ाई दहशत..बेरोक टोक घूम रहे..!

भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय द्विवेदी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि मनोज पासवान को 2017 के विधानसभा चुनावों से कुछ पहले अनुसूचित मोर्चे का नगर अध्यक्ष बनाया गया था।लेक़िन कुछ दिनों बाद से ही मनोज की सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी बयानबाजी आनी शुरू हो गई थी।उन्होंने कहा कि यह काफ़ी समय से बीजेपी में पूरी तरह से निष्क्रिय है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सावधान रहें!बोर्ड परीक्षा में पास करने के एवज में फ़ोन से पैसे मांग रहें हैं जालसाज..!

आपको बता दे कि अब तक पार्टी द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ऐसे पार्टी विरोध लोग किन मजबूरियों में अब तक पार्टी से निकाले नहीं गए और न ही पार्टी में उनके पद से कोई छेड़छाड़ हुई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us