Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नौकरी के चक्कर में परदेस गए युवक का साथियों ने कर लिया सौदा..बेटे की तलाश में महीनों से भटक रही माँ.!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले के अशोथर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक नौकरी के झांसे में परदेस गया था, लेकिन ग्यारह महीने से वह कंहा है, इसका कोई अता पता नहीं है, युवक की माँ ने उसके साथ गए गाँव के ही दो लड़कों पर बेटे को बेच डालने का आरोप लगाया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:एक बेबस, लाचार और ग़रीब माँ अपने बेटे की तलाश में पिछले ग्यारह माह से पुलिस के चक्कर लगा रही है, लेकिन थाना पुलिस द्वारा महिला की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।थक हारकर महिला ने न्यायालय का सहारा लिया है, जिसके बाद 156/3 के माध्यम से एफआईआर तो दर्ज हो गई है बावजूद इसके भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है।मामला अशोथर थाना क्षेत्र का है।Fatehpur news

ये भी पढ़ें-UP:अपरहण के बाद मासूम की हत्या..शौचालय के टैंक से बरामद हुआ शव.!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बौडर गांव का निवासी रवि पुत्र राम आसरे पिछले ग्यारह महीने से ग़ायब है।रवि की माँ सूरजकली ने बताया कि गांव के ही रहने वाले अंकित और कल्लू नाम के लड़के उसके बेटे को पूना महाराष्ट्र नौकरी का झांसा देकर ले गए थे।वहां पहुँचने के तीन दिन बाद रवि ने फोन किया था कि यहां नौकरी नहीं मिली, मैं दो तीन दिन के अंदर वापस गाँव आ जाऊँगा।Fatehpur latest news

सूरजकली ने आगे बताया कि इसके बाद अंकित और कल्लू तो तुरंत वापस आ गए लेकिन मेरा बेटा इनके साथ जब वापस नहीं आया तो मैंने जानकारी ली तो ये सही सही कोई जवाब नहीं दे रहे थे।फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिससे ये दोनों नाराज हो गए और मेरे साथ गाली गलौच करने लगे।साथ ही कहा कि तुम्हारे बेटे को तीन लाख में बंगलौर में बेच लिया है जो करना है कर लो।up fatehpur news

ये भी पढ़ें-UP:यूपी में गुंडों का आतंक..हिस्ट्रीशीटर ने पेट्रोल पम्प में बरसाईं गोलियां..एक की मौत..दो गम्भीर.!

सूरजकली ने बताया कि कुछ दिनों पहले इन्होंने मेरे बेटे से फोन पर बात कराई।रवि कह रहा था कि इन दोनों ने मुझे फंसा दिया है। यहां के लोग पूरा दिन काम कराते हैं और फिर एक कमरे में ताला लगाकर बन्द कर देते हैं।रवि ने यह भी बताया कि इस वक्त वह कंहा है यह भी उसे पता नहीं चल पा रहा है।Fatehpur crime news

इस मामले में पुलिस पर गम्भीर सवाल उठ रहें हैं।इतने दिनों तक एक महिला थाने के चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस ने एक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।सीधे औऱ गम्भीर आरोपों के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्यवाही अब तक पुलिस ने नहीं की।इतना ही नहीं अब जबकि कोर्ट के माध्यम से एफआईआर भी दर्ज हो गई है फिर भी पुलिस की कार्यवाही का नतीज़ा शून्य ही है।Fatehpur today news

मामले के बाबत अशोथर थानाध्यक्ष से बात कर पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।उनका जवाब आता है तो उसे खबर में जोड़ दिया जाएगा ।

15 Oct 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
फतेहपुर के राधानगर थाने के बाहर रविवार को किन्नरों के एक समूह ने जमकर हंगामा किया. साथी किन्नर के पकड़े...
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट
यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

Follow Us