Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में एम्बुलेंस से किया जा रहा था ये अवैध काम..पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश..!

UP:फतेहपुर में एम्बुलेंस से किया जा रहा था ये अवैध काम..पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश..!
फतेहपुर:तलाशी लेती पुलिस।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में लॉकडाउन का फ़ायदा उठा एक एम्बुलेंस से अवैध काम को अंजाम दे रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:अपराधी हर मौक़े का फ़ायदा उठाने की फ़िराक में रहते हैं।कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन में अपराधियों ने जुर्म को अंजाम देने का नायाब तरीका निकाल लिया है।अब अवैध कामों को एम्बुलेंसों से अंजाम दिया जा रहा है।fatehpur police arrested smack smuggler 

ये भी पढ़े-UP lockdown:गांव के लिए चेन्नई से साईकल पर ही निकल पड़े चार मजदूर..पांव के जख्मों ने बयां की पूरी दास्तां..बीती रात यहां पहुंचे..!

मामला ज़िले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।बक्सर घाट उन्नाव से जुड़ी हुई जनपद की सीमा में प्रवेश कर रही एक एम्बुलेंस को शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा रोका गया तो एम्बुलेंस का चालक कुछ घबरा गया।पुलिस ने एम्बुलेंस चालक और मरीज़ के रूप में लेटे हुए व्यक्ति से कुछ और पूछताछ की तो सच सामने आ गया।दरअसल इस एम्बुलेंस से अवैध नशीले पदार्थ स्मैक की तस्करी की जा रही थी।पुलिस ने दो तस्करों के पास से क़रीब 70 ग्राम स्मैक बरामद की है।जिसकी क़ीमत लाखों में बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-कोरोना:'भाईजान' ने कहा-''चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी कई लोगों को लेकर चल बसेगी"!

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने बताया कि कल्याणपुर थाने की पुलिस द्वारा एक मारुति वैन गाड़ी जिसको एम्बुलेंस का रूप दिया गया था उसको थाना क्षेत्र अन्तर्गत उन्नाव जनपद के बॉर्डर से पकड़ा गया है।यह एम्बुलेंस बाराबंकी से जनपद की सीमा में प्रवेश कर रही थी।इस एम्बुलेंस में 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।एम्बुलेंस के चालक अली मोहम्मद उर्फ़ कल्लू औऱ मरीज़ बनकर लेटे हुए राम सिंह निवासी बिंदकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us