Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गाँजा तस्करी में लिप्त भाजपा नेता साथी सहित गिरफ्तार..12 किलो 600 ग्राम बरामद..!

फतेहपुर:गाँजा तस्करी में लिप्त भाजपा नेता साथी सहित गिरफ्तार..12 किलो 600 ग्राम बरामद..!
फतेहपुर:पुलिस हिरासत में आरोपी।

यूपी के फतेहपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता को उसके एक साथी सहित पुलिस ने गाँजा तस्करी करते वक़्त गिरफ्तार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:भाजपा से जुड़े एक नेता की गांजे सहित हुई गिरफ्तारी से पार्टी की जमकर छीछालेदर हो रही है।गुरुवार को धाता थाना क्षेत्र अंर्तगत पुलिस ने 12 किलो 600 ग्राम गाँजे के साथ दो तस्करों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।इनमें से एक भाजपा का नेता बताया जा रहा है जो वर्तमान में किशनपुर नगर पंचायत से सभासद भी है।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में 19 नए पाज़िटिव.!

जानकारी के अनुसार गुरुवार को धाता थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व किशनपुर चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के अढौली पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी को मुखबिर की सूचना पर रोककर तलाशी ली गई।गाड़ी में 12 किलो 600 ग्राम नाज़ायज गाँजा, एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुई।गाड़ी में बैठे हुए मनोज शुक्ला उर्फ़ बाँके पुत्र रमेश चंद्र शुक्ला निवासी तमरहटी वार्ड नं. 5 किशनपुर थाना किशनपुर व ओविंस कुमार उर्फ़ हिमांशू पुत्र राजकुमार निवासी किशनपुर को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें-UP:बाँदा से दिल दहला देने वाली ख़बर..प्रेमी प्रेमिका को ज़िंदा फूंका..तमाशबीन बना रहा गाँव.!

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मनोज शुक्ला भाजपा नेता है, व वर्तमान में किशनपुर नगर पंचायत से सभासद है।मनोज शुक्ल पर सत्ता की हनक पर लम्बे समय से गाँजा की तस्करी करने का आरोप लग रहा था।लेकिन पुलिस के हाँथ साक्ष्य नहीं लग रहे थे।गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रंगे हांथो मनोज को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया।

सीओ खागा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

मनोज की कई फ़ोटो भी वायरल हैं जिनमें वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है।ऐसी ही एक फोटो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ है जिसमें वह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है।जानकारी कराई जा रही है।यदि ऐसे लोग पार्टी में हैं तो उनको तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द
फतेहपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान पांच साल्वर दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते पकड़े गए. डीआईओएस...
Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप
आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना
Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us