Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर-किशनपुर नाव हादसा:केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में दी गई शोक सलामी..हर आँख रही नम..!

फतेहपुर-किशनपुर नाव हादसा:केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में दी गई शोक सलामी..हर आँख रही नम..!
फतेहपुर किशनपुर नाव हादसा।

कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे दो पुलिस के जवानों सहित तीन लोंगो की नाव हादसे में हुई दुःखद मृत्यु के बाद रविवार को पुलिस लाइन में दोनों पुलिस के जवानों को शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:कोरोना के विरुद्ध जारी इस जंग में शनिवार को दो कोरोना फाइटर्स सहित तीन लोंगो की एक नाव हादसे में हुई दुःखद मृत्यु से पूरे ज़िले में शोक की लहर व्याप्त है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर किशनपुर नाव हादसा-दरोगा, सिपाही औऱ नाविक के शव हुए बरामद..!

हादसे में अपनी जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक रामजीत व कांस्टेबल शशिकांत के शवों को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पूरे सम्मान के साथ पुलिस लाइन लाया गया।यहाँ केंद्रीय मंत्री व ज़िले की साँसद साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, खागा विधायक कृष्णा पासवान,शिवप्रसाद त्रिपाठी आईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह, पुलिस कप्तान प्रशान्त वर्मा की मौजूदगी में सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़े-UP lockdown:फतेहपुर में बड़ा हादसा..यमुना में नाव पलटने से दोरोगा, सिपाही सहित तीन लोग डूबे..खोज जारी..!

इस मौक़े पर पुलिस लाइन में मौजूद सभी नेताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ अर्पित कर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।fatehpur news kishanpur boat accident 

विभागीय नियमों के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह, पुलिस कप्तान प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों द्वारा शवों को कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई।इसके बाद शवों परिवारीजनों को सौंप उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:किसानों पर संकट..आँधी औऱ तूफ़ान के साथ जोरदार बारिश..!

आपको बता दे कि शनिवार देर शाम किशनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामजीत, कांस्टेबल शशिकांत थाना क्षेत्र के संगोलीपुर यमुना नदी में नाव से लॉकडाउन का निरीक्षण कर रहे थे।बाँदा सीमा से वापस लौटते समय तेज़ हवा के झोंके से नाव पलट गई थी।जिसके चलते उसमे सवार दोनों पुलिस के जवान और नाविक यमुना में डूब गए थे।काफ़ी खोजबीन के बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों द्वारा तीनों शवों को रविवार सुबह यमुना से निकाला जा सका था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर
Gold Silver Price Today 8 February 2026 को सोना और चांदी दोनों ही उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं....
Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
आज का राशिफल 08 फरवरी 2026: इस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ ! जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति
Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच
Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू
UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन

Follow Us