Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद..बुजुर्ग की हत्या..तीन घायल.!

UP:फतेहपुर में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद..बुजुर्ग की हत्या..तीन घायल.!
फतेहपुर:अस्पताल में भर्ती घायल व मौजूद पुलिस।

यूपी के फतेहपुर में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई..जिसमे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:ज़िले में एक बार फ़िर से क्राइम का ग्राफ़ का तेज़ी से बढ़ा है।लगातार हो रही हत्या और रेप की वारदातों से ज़िले में सनसनी फैली हुई है।ताज़ा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र का है।जहाँ एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है।Fatehpur news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सड़क हादसे में युवा पत्रकार की मौत.!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदिहाखेड़ा गाँव में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर कंजा कोरी(65) का पड़ोसी छोटेलाल रैदास से विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।छोटेलाल रैदास और उसके पुत्र अजय कुमार ने मिलकर बुजुर्ग के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में बुजुर्ग कंजा कोरी की मौत हो गई।बीच बचाव करने गई मृतक की पत्नी जय देवी(60), बहू मिथलेश और पुत्र राजकुमार भी घायल हो गए।murder in fatehpur

पुलिस ने घायलों को बिंदकी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।Fatehpur crime news

घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ है।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मामले की जाँच कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us