Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में शिक्षक के पुत्र की गला रेतकर हत्या..इलाक़े में सनसनी..!

UP:फतेहपुर में शिक्षक के पुत्र की गला रेतकर हत्या..इलाक़े में सनसनी..!
फतेहपुर में हत्या।सांकेतिक तस्वीर,साभार-गूगल।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या हो गई..जिसके चलते इलाक़े में तनाव व्याप्त हो गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:रविवार को ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात हो गई।जिसके चलते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मामला मलवां थाना क्षेत्र का है।जहाँ एक युवक की बड़े ही बेहरमी के साथ दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में दो औऱ कोरोना संक्रमित निकले..लगातार बढ़ रही है संख्या..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गाँव में रहने वाला युवक प्रदीप पासवान(22) पुत्र धनीराम पासवान रविवार दोपहर अपने खेतों में बोई हुई सब्जियों की रखवाली कर रहा था।इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने हमला बोलकर युवक प्रदीप की गला रेतकर हत्या कर दी।और फरार हो गए।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में मुम्बई से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित..!

मारे गए युवक प्रदीप के पिता धनीराम पेशे से सरकारी अध्यापक हैं।जिनकी नियुक्ति आगरा के एक इंटर कॉलेज में है।लेक़िन लॉकडाउन के चलते कॉलेज बन्द होने से धनीराम भी इस समय गाँव में ही मौजूद हैं।उन्होंने किसी से भी दुश्मनी या रंजिश होने से इंकार किया है।धनीराम के दो बेटे हैं।बड़ा बेटा राजू पासवान विवाहित है।जबकि छोटा प्रदीप था।इसने पिछले साल ही शहर के डिग्री कॉलेज से बीए की परीक्षा दी थी।घर पर ही रहकर ही तैयारी करता था और किसानी भी देखता था।घटना के बाद से प्रदीप की माँ सुखरानी देवी बदहवास हैं।रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पत्रकारों ने क्यों कहा इस साल 30 मई 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' को 'काला दिवस' के रूप में मनाएंगे..!

घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।घटनास्थल का मुआयना किया गया है।जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us