Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:राम औऱ रॉफेल पर बोले मुकुट कहा-चोरों को उनकी जगह पहुंचा रहा है चौकीदार..!

फतेहपुर:राम औऱ रॉफेल पर बोले मुकुट कहा-चोरों को उनकी जगह पहुंचा रहा है चौकीदार..!
सहकारिता कार्यक्रम में मुकुट पहनते मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा

फतेहपुर आए प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने राम मंदिर निर्माण औऱ रॉफेल मुद्दे पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत की...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल विमान खरीद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भले ही आरोप लगाते रहे हो लेकिन प्रदेश की योगी सरकार में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कहना है कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।उनका कहना था कि राहुल गांधी के आरोपों पर कोई भी भरोसा नहीं करता है और देश का चौकीदार चोरों को उनकी असली जगह पहुँचाकर ही मानेगा।

जिले में जिला सहकारी बैंक की 81वीं सामान्य निकाय बैठक में हिस्सा लेने आये प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा ही जो प्योर है और स्योर है उस पर राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद है।राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा ऐसा न्यायालय के आदेश पर होगा या इसके लिए केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी इस पर उन्होंने कहा कि जैसा राम जी की मर्जी होगी वैसा ही होगा।

फतेहपुर शहर के शादीपुर इलाके में स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी के अलावा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही जिले के भाजपा विधायकों ने भी हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक का लेखा जोखा पेश किए जाने के साथ ही बैंक की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us