Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:राष्ट्रवाद के मुकाबले परिवारवाद औऱ महामिलावटी गठबंधन खड़ा है-साध्वी निरंजन ज्योति।

फतेहपुर:राष्ट्रवाद के मुकाबले परिवारवाद औऱ महामिलावटी गठबंधन खड़ा है-साध्वी निरंजन ज्योति।
साध्वी निरंजन ज्योति

भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जनपद पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा पढें यह रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जनपद पहुंची ज़िले की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए विपक्षी पार्टियों को निशाने पर मिला।

यह भी पढ़े:फतेहपुर सहित कई सीटों पर राजा भैया ने किया प्रत्यासी उतारने का ऐलान!

सबसे पहले उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर दोबारा भरोसा जताया है इसके लिए मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं और भरोसा दिलाया कि इस बार के चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक मतों से जीत मिलेगी।उन्होंने कहा कि फतेहपुर की जनता और पार्टी कार्यकर्ता मुझको इस बार का चुनाव ज़्यादा से ज़्यादा मतों से जिताकर भेजेंगे।साथ ही अपने पिछले कार्यकाल के दौरान जनपद में हुए विकास कार्यो को लेकर कहा कि मैं यहाँ की जनता से कोई वादा नहीं करती हूं मैंने पिछली बार भी कोई वादा नहीं किया था लेक़िन फ़तेहपुर की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात लेकर आई इसके लिए मोदी और योगी जी का धन्यवाद जिन्होंने मेरी मांग पर फतेहपुर को यह बड़ी योजना भेंट की।साध्वी ने कहा कि वह इस बार भी यहाँ की जनता से कोई वादा नहीं करेंगी लेक़िन जो भी जिले के लिए अच्छा होगा वह सारी योजनाओं को लाने का प्रयास करेंगी।

विपक्षियों पर किया तीखा हमला...

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विपक्षी दलों पर हमला करने से भी नहीं चूंकि उन्होंने कहा कि देश की जनता के समक्ष एक तरफ़ राष्ट्रवाद और विकासवाद का मुद्दा है तो दूसरी तरफ़ परिवारवाद और महामिलावट गठबंधन है।उन्होंने कहा कि जनता सपा बसपा और कांग्रेस के झूठ को जान चुकी है इस लिए उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

फतेहपुर:छलका सचान का दर्द कहा-जनता के आग्रह पर लड़ रहा हूँ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव

इसके पहले साध्वी निरंजन ज्योति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह रोककर स्वागत किया।लेक़िन जिले के तमाम बड़े भाजपाई नेताओं की इस कार्यक्रम से दूरी जनता के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us