Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

farrukhabad news:चोरों ने आर्यावर्त बैंक को बनाया निशाना

farrukhabad news:चोरों ने आर्यावर्त बैंक को बनाया निशाना
फर्रुखाबाद:आर्यावर्त बैंक।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फर्रुखाबाद (farrukhabad news) के शमसाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने रात में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में घुसकर चोरी की.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शमसाबाद थाना क्षेत्र में इन दिनों सुस्त पुलिसिंग के चलते चोरों की बल्ले बल्ले है।आए दिन कोई न कोई चोरों के निशाने पर आ रहा है।चोर कितने बेखौफ हो चुके हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार रात उन्होंने आर्यावर्त बैंक में ही धावा बोल दिया।Farrukhabad news

जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के किसरोली गाँव में स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा में गुरुवार सुबह जब बैंक कर्मी पहुँचे तो अंदर का नज़ारा देख उनके होश उड़  गए।अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। शाखा प्रबंधक अजय त्रिपाठी ने बैंक में चोरी की सूचना पुलिस को दी।मौक़े पर सीओ राजवीर सिंह, थाना अध्यक्ष आर के रावत सहित थाने की पुलिस टीम पहुँची।Farrukhabad news

शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोर पीछे दीवाल में लगी खिड़की की सरिया काटकर अंदर घुसे हैं।बैंक से चार सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, हार्डडिस्क,इंटरनेट यूज में आने वाला मॉडम और राउटर चोर ले गए हैं।

बैंक में रखी हुई सेफ (तिजोरी) का बाहर से लगा ताला चोरों ने तोड़ा है लेक़िन अंदर लगे लॉक नहीं खोल पाए हैं।जिसके चलते उसमें रखा हुआ 13 लाख से ज्यादा की नगदी बच गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us