Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:सपा जिलाध्यक्ष की तलाश में पुलिस की 6 टीमें कर रहीं हैं छापेमारी..दो नामज़द हुए गिरफ्तार.!

फर्रुखाबाद:सपा जिलाध्यक्ष की तलाश में पुलिस की 6 टीमें कर रहीं हैं छापेमारी..दो नामज़द हुए गिरफ्तार.!
फर्रुखाबाद:सड़को पर फ्लैग मार्च करती पुलिस।

सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फ़ारूक़ी सहित सभी आरोपियों की तलाश में तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगातार दबिश दें रहीं हैं, शनिवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फ़ारूक़ी की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं।मुख्यमंत्री औऱ पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर के बाद पुलिस की 6 टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हुईं हैं।

ये भी पढ़ें-UP:सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फ़ारूक़ी पर कसा शिंकज़ा..फ़िर जाएंगे जेल.!

शनिवार को पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।भाजपा नेता व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने शुक्रवार रात मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व कस्बे में जुलूस निकाल कर शासन प्रशासन को सबक सिखाने की चुनौती देने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, अब्दुल्ला, मुसब्बर,इलू, गुलजार, शकील उर्फ पप्पू, मन्ना, आजम, मसूद, शकेब, मेराज, एजाज, गुड्डू, नहीम, रेहान, आदिब पठान सहित 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।Farrukhabad news

सपा जिलाध्यक्ष पर आरोप है कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने घर के परिसर में अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच पुलिस को जूते की नोंक पर रखने की बात कही थी।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

शुक्रवार रात ही डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के साथ बैठक कर कार्रवाई व कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तैयार की है।पुलिस ने रात में दबिश देकर मोहल्ला कोटला निवासी रेहान, मोहल्ला काजी टोला निवासी मुसब्बर को गिरफ्तार कर लिया है।Farrukhabad nadeem ahmad faruqui

सपा जिलाध्यक्ष के सभी ठिकानों पर रात भर दबिशें दी गईं।शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।एसओ शमसाबाद आर के रावत ने डेढ़ सेक्शन पीएसी व पुलिस के साथ शनिवार को रूटमार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने को कहा कस्बे में जगह-जगह पुलिस व पीएसी का पहरा लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे दी जा रहीं है,जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us