Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:बग़ैर मास्क पहने घर से निकलने की सोच रहें हों तो सावधान हो जाएं..पुलिस ये कर रही है..!

फर्रुखाबाद:बग़ैर मास्क पहने घर से निकलने की सोच रहें हों तो सावधान हो जाएं..पुलिस ये कर रही है..!
फर्रुखाबाद:बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही।

मंगलवार को कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बिना मास्क पहने घर से निकले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रुखाबाद:लॉकडाउन अब क़रीब क़रीब खुल चुका है।लेकिन कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है।बचाव के लिए सभी को बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मुँह को गमछे या मास्क से ढकना है।लेकिन अभी भी कुछ लोग मास्क पहनने में संकोच कर रहे हैं।ऐसे लोगों पर आज पुलिस की सख़्ती दिखी।पुलिस ने मास्क न पहनने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माने व चालान की कार्यवाही की।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद:दिनदहाड़े घर से हुई लूटपाट..फायरिंग का भी आरोप..!

कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने पुल गालिब से श्यामा गेट होते हुए लोहाई बाजार तक  पैदल भ्रमण किया।इस दौरान जो दुकानदार व बाइक सवार बिना मास्क के मिले। उनकी गाड़ियों का चालान किया गया।बैगर मास्क पहने बैठे दुकानदारों से जुर्माना वसूला।कोतवाल ने बिना मास्क लगाए लोगों से महामारी को देखते हुए मास्क लगाने की अपील की।

ये भी पढ़े-ग्राउंड रिपोर्ट:25 जिलों में एक साथ सरकारी नौकरी कर करोड़ो रुपए हड़प करने का आरोप जिस शिक्षिका पर उसकी सच्चाई भी जान लीजिए..!

साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस वायरस  से केवल सावधानी ही बचा सकती है।इस अभियान को देखकर दुकानदारो तथा बाइक सवारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।डॉ विनय प्रकाश राय ने बताया कि बिना मास्क लगाए लोगों से 3800 रूपए समन शुल्क वसूला गया।इस दौरन उपनिरीक्षक दिनेश भारती, प्रशांत कुमार, ज्ञानेश्वर सिंह आदि पुलिस फोर्स मौजूद रहा

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us