Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लगातार करते रहे उत्पीड़न..जब नहीं हुई माँग पूरी..खौफनाक वारदात को दे दिया अंजाम..!

UP:लगातार करते रहे उत्पीड़न..जब नहीं हुई माँग पूरी..खौफनाक वारदात को दे दिया अंजाम..!
फर्रुखाबाद:घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है।यहाँ दहेज़ लोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रुखाबाद:बेटियों पर अत्याचार कब तक होता रहेगा, शायद इसका जवाब किसी के पास नहीं है।बेटियों के साथ होती यौन हिंसा हो या शादी के बाद ससुराल में मिलती यातनाएं ये सब कुछ अब हमारे कथित सभ्य समाज का हिस्सा बन गया है।हर रोज अनगिनत ऐसी ही घटनाएं पूरे देश से सामने आती रहती हैं।ताज़ा मामला यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले का है।जहाँ मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके बरामदे में पड़ा हुआ मिला है।आरोप है कि लड़की के ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी है।

ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद:एक घर की वजह से दो सालों तक तगड़ी समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण..प्रशासन ने किया निपटारा..!

जानकारी के अनुसार ग्राम सुभानपुर थाना अमृतपुर के रहने वाले लज्जाराम ने अपनी बेटी प्रज्ञा उर्फ सेवी(22) की शादी बीते साल मई 2019 में अनुज कुमार पुत्र दलवीर सिंह निवासी गढ़िया बबुरारा थाना नवाबगंज के साथ की थी।

मृतका के पिता लज्जराम ने बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बेटी को उसका पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी और दहेज़ की माँग को लेकर प्रताड़ित करते थे।अब एक भैंस की माँग कर रहे थे।उन्होंने कहा कि बीती रात इन लोगों ने घर में झगड़ा किया और फिर मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।सुबह हम लोगों को जब जानकारी हुई तो यहाँ आकर देखा बेटी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था और ससुराल के सारे लोग फरार थे।

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन का निधन..!

बताया जा रहा कि मृतका गर्भवती भी थी।उसके पेट में करीब 8 माह का भ्रूण पल रहा था।मौक़े पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह सहित, सीओ व पुलिस व फॉरेंसिक की टीमें पहुँची हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नवविवाहिता का शव बरामदे में ज़मीन पर पड़ा हुआ मिला है।उन्होंने कहा कि आशंका है कि दहेज के लिए हत्या की गई है।पूरे मामले की जाँच की जा रही है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले में मृतका के पति, सास, ससुर समेत पाँच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us