Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:घर में लगी आग से पति पत्नी औऱ बेटी बुरी तरह झुलसे.दरोगा ने जान जोख़िम में डाल घायलों को निकाला.!

फर्रुखाबाद:घर में लगी आग से पति पत्नी औऱ बेटी बुरी तरह झुलसे.दरोगा ने जान जोख़िम में डाल घायलों को निकाला.!
फर्रुखाबाद:मौक़े पर जमा भीड़।

फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र अंर्तगत शुक्रवार शाम एक घर में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई जिसकी चपेट में आने से पति, पत्नी और उनकी बेटी गम्भीर रूप से झुलस गए..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शुक्रवार शाम शमसाबाद क़स्बे के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर निवासी गणेश चन्द्र शाक्य के घर में अचानक आग लग गई।घर देखते ही देखते चारो तरफ़ से आग की लपटों से बुरी तरह घिर गया।घर में मौजूद गणेश चन्द्र शाक्य की पत्नी चंद्रकली (32) और बेटी रागिनी (8) बुरी तरह आग की लपटों की चपेट में आ गई।जिनको बचाने में गणेशचन्द्र भी आग में झुलस गए।

पुलिस ने दिखाई तेज़ी..

धूं धूं कर जलती आग को काबू करने के लिए मोहल्ले वाले लगे रहे।सूचना पाकर तुरंत मौक़े पर शमशाबाद थाने की पुलिस पहुँची।दरोगा विक्रम सिंह औऱ कांस्टेबल सिंधु सिंह ने कम्बल ओढ़ा औऱ आग में घुसकर मोहल्ले वासियों की मदद से झुलस रहे पति पत्नी और बच्ची को बाहर निकाला।तीनों को तुरंत एम्बुलेंस से डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद भेजा।पत्नी चंद्रकली औऱ पुत्री रागनी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।Farrukhabad news

गणेश चन्द्र अपने तीन बेटों, एक बेटी,पत्नी और वृद्ध माँ विद्या देवी के साथ घर में रहते थे।जिस वक्त आग लगी उस समय माँ विद्या देवी पड़ोसी के यहां गई हुई थी, तीनो बेटे भी बाहर थे।घटना के बाद से माँ विद्या देवी का रो रोकर बुरा हाल है।Farrukhabad crime news

फ़िलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जाँच में जुटी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us