Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad News:पलायन प्रकरण-दरोगा लाइन हाजिर सीओ भी हटाए गए

Farrukhabad News:पलायन प्रकरण-दरोगा लाइन हाजिर सीओ भी हटाए गए
Farrukhabad News:घर के बाहर लगे पोस्टर

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के पतौंजा गाँव में हुए विवाद औऱ पलायन के मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने वाले हलके के दरोगा को लाइन हाजिर औऱ सीओ के क्षेत्र में बदलाव कर दिया है. Farrukhabad News

Farrukhabad News:यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले के जहानगंज थाना क्षेत्र के पतौंजा गाँव में दो पक्षों के विवाद का मामला उस वक़्त सुर्खियों में आ गया था जब गाँव के आठ परिवारों ने दबंगों की धमकी के बाद घर के बाहर मकान बिकाऊ के बैनर लगा पलायन करने लगे।इस मामले में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर गाँव पहुँचें औऱ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया था। Farrukhabad Latest News

पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा (IPS Ashok Kumar Meena ) ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले हलके के दरोगा औऱ मामले के विवेचक एसआई राजेश चौबे को लाइन हाज़िर कर दिया था।औऱ इसके बाद सोमवार रात कप्तान ने सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को भी हटा दिया उनके स्थान पर राजवीर सिंह गौर को मोहम्मदाबाद सीओ की जिम्मेदारी सौंपी। सोहराब आलम को अब क़ायमगंज का सीओ बनाया गया है। कप्तान द्वारा सीओ के कार्यक्षेत्रों में किए गए बदलाव को पतौजा गांव में हुए प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि पीड़ित पक्ष द्वारा सीओ के ऊपर भी आरोप लगाए गए थे उनका कहना था कि एक समुदाय से होने के कारण सीओ ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। Farrukhabad News Farrukhabad Latest News 

क्या था मामला..

पतौंजा गांव निवासी अमर सिंह यादव, मान सिंह यादव, सिपाही लाल दिवाकर समेत आठ परिवार गांव के ही दबंगों शमीम, उनके पुत्र मोहम्मद आफताब, वसीम उल रईस उर्फ रानू, मोहम्मद शानू, मोहम्मद उमर, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद एजाज उस्मानी, मोहम्मद जावेद अनवर आदि की धमकी से डरकर मकान बिकाऊ है के बैनर टांग दिए थे।जिसके बाद बैनर सोशल मीडिया में वायरल हुआ और फ़िर यह मुद्दा पूरे प्रदेश में गूंजा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us