Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Crime News:पत्नी की गोली मारकर हत्या पति फाँसी पर लटका मिला पुलिस जांच में जुटी

Up Crime News:पत्नी की गोली मारकर हत्या पति फाँसी पर लटका मिला पुलिस जांच में जुटी
Farrukhabad news:रोते बिलखते परिजन।

यूपी के फर्रुखाबाद (up crime news) ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, एक पति पत्नी अपने घर में मृत पाए गए हैं, पत्नी की हत्या गोलीमार की गई है जबकि पति का शव फाँसी के फंदे में झूलता मिला है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे लेकिन एक रात अचानक घर के भीतर ऐसा क्या हुआ कि दोनों सुबह मृत अवस्था में पाए गए।फर्रुखाबाद (Farrukhabad news) के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घटी इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैली हुई है।लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जाँच के लिए टीम गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बघोना निवासी सतेंद्र कुमार पाल उम्र 30वर्ष पुत्र यदुवीर पाल का विवाह 2013 में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरार के मजरा महमदपुर में दीप सिंह पाल की भतीजी रिंकी के साथ हुआ था बीते कुछ दिनों से मृतक व मृतका (पति व पत्नी)में आपसी विवाद चल रहा था।बीती रात पति सतेंद्र पाल ने पहले पत्नी रिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद स्वयं फाँसी के फंदे पर झूलकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।Farrukhabad crime news

सूचना पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने पति को फांसी के फंसे से उतारकर जांच पड़ताल शुरू की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने घटनास्थल पर पहुंच कर बारीकी से पड़ताल की फिर मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर नमूने एकत्रित किए हैं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us