Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास.!

फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास.!
फर्रुखाबाद:दुष्कर्म का प्रयास।सांकेतिक फ़ोटो

फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गाँव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया.पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक ज़बरन घर में घुस गया।औऱ लड़की के साथ  दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।इसी बीच घर में लड़की की मां घर में पहुँच गई तो आरोपी तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी देकर फ़रार हो गया।मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र का है।farrukhabad news

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली नाबालिग लड़की अपनी माँ के साथ मंगलवार को शमसाबाद थाने पहुँचीं।पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पीड़िता की माँ ने बताया कि गांव का ही सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल बीती शाम क़रीब सात बजे उसके घर में घुस आया।उस वक्त बेटी घर में अकेली थी,लड़की का मुंह बंद कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।इसी बीच मैं घर के बाहर आई तो देखा आरोपी युवक तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे फ़रार हो गया।

फ़िलहाल पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जाँच में जुटी हुई है।थाना अध्यक्ष आर के रावत ने बताया कि छेड़छाड़ औऱ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप झूठे हैं।प्रथम दृष्टया मामला आपसी मारपीट का है।पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जाँच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us