Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:यह गैंग मुर्दों को लूट लेता था जानें कैसे..

Uttar Pradesh:यह गैंग मुर्दों को लूट लेता था जानें कैसे..
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।

यूपी की इटावा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफ़ाश किया है जिसके ऊपर आरोप है कि वह मुर्दों के साथ लूटपाट करते थे..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

इटावा:जिंदा इंसानों से लूटपाट की घटना तो आप हर रोज़ सुनते औऱ पढ़ते होंगे  लेकिन यह मामला मुर्दों से लूटपाट का है।इटावा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो मुर्दों से लूटपाट करता था। etawah news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इटावा पुलिस ने एक एम्बुलेंस के चालक और उसके परिचालक को गिरफ्तार किया है।चालक संजीव कुमार बढ़पुरा का रहने वाला है जबकि परिचालक शोभित कुमार कन्नौज का निवासी है। इन दोनों पर आरोप है कि एम्बुलेंस में शव ले जाते वक्त वे मृतक के कीमती सामान, कैश, घड़ी, अंगूठी आदि पर हाथ साफ कर देते थे।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च को कुंवर रविंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उनके भतीजे सुनील कुमार सिंह बोलेरो गाड़ी नंबर यूपी 35 एक्स 1700 अपने परिवार के साथ उन्नाव से ग्वालियर जा रहे थे तभी रास्ते में इटावा के पास रामकृष्ण होटल के नजदीक एक ट्रैक्टर के चालक की लापरवाही से एक्सीडेंट हो गया।इस हादसे में उनके भतीजे की मौत हो गई और अन्य परिजन भी घायल हो गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतक के पास एटीएम कार्ड, डीएल, पर्स मे रखे 20000 रुपये और एक चेन थी सारा सामान गायब हो गया है। एक्सीडेंट के दूसरे दिन यानी 28 फरवरी को मृतक सुनील कुमार के पे-टीएम से कुल 45000 रुपये निकाल भी लिए गए थे।पुलिस ने जब लाश के पास से लूटे गए सामान की जांच शुरू की तो बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले उस एम्बुलेंस चालक की तलाश शुरू की जिसने घायल को अपने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया था।पुलिस को शक था कि इस लूटपाट में एम्बुलेंस चालक का जरूर कोई हाथ है। एम्बुलेंस की तलाश करते करते पुलिस चालक संजीव और परिचालक शोभित तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक डीएल, एक बिग बाजार कार्ड, एक दिल्ली मेट्रो कार्ड और 44700 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us