Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Barabanki Accident: बाराबंकी हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत दो दर्जन से अधिक घायल

Barabanki Accident: बाराबंकी हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत दो दर्जन से अधिक घायल
फ़ोटो ANI

यूपी के बाराबंकी में मंगलवार-बुधवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या में इज़ाफ़ा हो सकता है. Barabanki Road Accident News In Hindi

Barabanki Accident News: यूपी के बाराबंकी ज़िले में मंगलवार-बुधवार की रात रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी नदी पुल के पास सवारियों से भरी एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ़्तार ट्रक ने मार दी जिसके चलते बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई औऱ दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनमें से कई की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना व हरियाण के पलवल से सवारियां भरकर एक डबल डेकर निजी बस बिहार जा रही थी।इसमें अधिकांश मजदूर थे जो अपने घरों को वापस लौट रहे थे।मंगलवार रात करीब आठ बजे बस खराब होने के बाद चालक ने बस हाईवे किनारे खड़ी कर उसका एक्सल बनवाना शुरू कर दिया।

इस दौरान कुछ यात्री जहां बस के अंदर बैठे रहे वहीं तमाम यात्री बस में आगे व पीछे सड़क पर ही लेट गए। इस बीच देर रात हो रही भारी बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मारते हुए सभी यात्रियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस फोर्स मौक़े पर पहुंचीं ज़िले के उच्च अधिकारियों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुँच राहत बचाव कार्य शुरू कराया बताया जा रहा है कि 11 लोग मौक़े पर मृत मिले सात ने अस्पताल पहुँच दम तोड़ा 24 लोग औऱ घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतको के परिजनों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने का भी ऐलान हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us