Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Crime News:निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

Up Crime News:निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड
बदायूं गैंगरेप मर्डर।मौजूद परिजन।

यूपी (Up Crime News) में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी गई है.यह वारदात बदायूं ज़िले में हुई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

बदायूं : यूपी के बदायूं ज़िले में हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं हैं।दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताज़ा हो गईं हैं।इस मामले में स्थानीय पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगे हैं।Badaun news

जानकारी के अनुसार बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला के साथ गांव के तीन लोगों ने पहले सामुहिक दुष्कर्म किया फ़िर हत्या कर दी थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ वह रूह कंपा देने वाला था।तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के साथ साथ बहुत ही दानवता पूर्ण व्यवहार किया गया है।

दरिंदों ने पहले महिला के साथ रेप (badaun gang rape case ) किया, इसके बाद एक पैर और पसलियां तोड़ दीं।महिला का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से डैमेज़ है।प्राइवेट पार्ट में दरिंदो ने रॉड डाल दिया था।पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी महिला की हालत देख कर सिहर उठे।

पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एक आरोपी फ़रार है।सीएम योगी ने फ़रार आरोपी की तलाश के लिए एसटीएफ की टीमों को लगा दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us