Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:घनी बस्ती में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत..कई घायल..!

UP:घनी बस्ती में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत..कई घायल..!
आगरा:अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट।मौक़े पर जमा भीड़

यूपी के आगरा में रविवार दोपहर एक घर में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया..इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:शादी समारोह का सीज़न शुरू हो गया है और दीपावली का त्योहार भी नजदीक है।ऐसे में आतिशबाजी और पटाख़े का काम भी जोर पकड़ चुका है।लेकिन यूपी में बड़ी सँख्या में अवैध तरीक़े से पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन होता आया है और अभी भी हो रहा है।Agra news

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड:सीबीआई टीम को मिली कई अहम जानकारियां..साढ़े पांच घण्टे चली परिवार से पूछताछ.!

आगरा में ऐसी ही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री जो घनी आबादी के बीच एक घर में संचालित हो रही थी उसमें रविवार की दोपहर विस्फोट हो गया।विस्फोट इतना भयानक था कि घर के परखच्चे उड़ गए पास पड़ोस के भी कई घरों की दीवाल और छतें दरक गईं।इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।Agra patakha factory

जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के न्यू आजमपाड़ा की चार फुट चौड़ी गली में स्थित घर के भूतल पर आतिशबाज चमन मंसूरी और पहली मंजिल पर उसके भाई शेरू मंसूरी का परिवार रहता है। शेरू के कमरे की छत पर टिनशेड में पटाखे बनाने का काम हो रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि सिलिंडर में आग लग जाने पर उसे छत पर ले जाया जा रहा था, तभी वह फट गया। इसके बाद पटाखों में आग गई और कई धमाके हुए।

इस हादसे में चमन का भाई शेरू मंसूरी (33) चाचा सलाउद्दीन (50) बेटा आबिद (14) कर्मचारी फरमान (22 ) की मौत हो गई है जबकि बेटी आसमां (12) भतीजा अरशद (4) और चाचा पंचा (45) बुरी तरह घायल हो गए हैं।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, एक की मौत अस्पताल में हुई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us