Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Doctor Murder: दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को हत्यारों ने तलवार से काट डाला

Up Doctor Murder: दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को हत्यारों ने तलवार से काट डाला
Sitapur dr Murder: डॉक्टर का लहूलुहान शव , फ़ोटो- सोशल मीडिया

यूपी के सीतापुर ज़िले में बेखौफ हत्यारों ने एक डॉक्टर की उसके क्लीनिक के भीतर ही तलवार से काटकर हत्या कर दी है. Sitapur doctor murder news in Hindi

Sitapur Dr Murder News: यूपी में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है।हत्यारे इतने बेखौफ़ हैं कि दिनदहाड़े ही वारदातों को अंजाम दें रहें हैं। ताज़ा मामला सीतापुर ज़िले का है जहाँ एक डाक्टर को उसके क्लीनिक के अंदर ही तलवार से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए डॉक्टर के पिता भी इस हमले में घायल हो गए। यह घटना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। Sitapur Dr Munedra Verma Murder News

जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के मुंद्रासन में डॉ मुनेंद्र वर्मा नाम के व्यक्ति कमला क्लीनिक खोले हैं। रोज की तरह वह मंगलवार को भी अपने क्लीनिक में थे उसी दौरान हमलावर उनके क्लीनिक में घुस आए औऱ तलवार से हमला बोल दिया। डॉक्टर के हाँथ पैर औऱ गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि हत्यारे ने बड़े ही बेरहमी से डॉ. मुनेंद्र वर्मा का क़त्ल किया है।Sitapur doctor murder news

घटना की सूचना पर मौक़े पर पुलिस के उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुँचें हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीतापुर पुलिस द्वारा बताया गया है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ लोग इसे ज़मीनी विवाद में रुपए पैसे के लेनदेन का मामला बता रहें हैं।

घटना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर करते प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि-"सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर क़ातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्धांजलि!

घटना-स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना घट जाना भाजपा सरकार में अपराधियों के बेख़ौफ़ हौसलों को दर्शाता है।"

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us