Swami Prasad Maurya Controversy : स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर की विवादित टिप्पणी इस बार भगवान लक्ष्मण को लेकर कही ये बात
On
रामचरित मानस से शुरु हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी कर मामले को नया मोड़ दे दिया है. इस बार उन्होंने लखनऊ का नाम बदलने को लेकर टिप्पणी की है.
Swami Prasad Maurya News : सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्म पर लगातार विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. रामचरित मानस से शुरु हुआ सिलसिला भगवान लक्ष्मण तक पहुँच गया है. दरअसल लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग चल रही है. गौरतलब है कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ का नाम लखनपुर या लक्ष्मणपुर करने की मांग की है.
इसी पर स्वामी प्रसाद ने टिप्पणी की है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है.' कपोल कल्पना करना और मुंगेरीलाल के सपने देखना है यह सब. जब भी कोई चुनाव नजदीक आता है, तो बीजेपी के लोग इसी तरह बेलगाम होकर अनाप-शनाप मांग रखते हैं. झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश करते हैं."

Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
