Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sikkim Army Accident : सिक्किम हादसे में यूपी के चार जवान शहीद

Sikkim Army Accident : सिक्किम हादसे में यूपी के चार जवान शहीद
Sikkim Army Accident

शुक्रवार को सिक्किम में सेना के जवानों से भरी हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 16 जवान शहीद हुए थे,शहीद जवान में 4 जवान उत्तर प्रदेश के हैं. Sikkim army Bus accident News

Sikkim Army Bus Accident UP Soldiers : शुक्रवार को सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.जवानों से भरी सेना की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसके चलते बस में सवार 16 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई औऱ कई घायल हो गए. हादसे में शहीद हुए 16 जवानों में से 4 उत्तर प्रदेश के हैं.

जानकारी के अनुसार शहीदों में हवलदार चरण सिंह लल‍ितपुर, लांस नायक भूपेंद्र सिंह एटा, श्याम सिंह यादव उन्नाव और लोकेश कुमार मुजफ्फरनगर शामिल हैं. चारो जवानों के पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है.

जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में हुए हादसे में ट्रक के साथ आर्मी की दो वैन और थीं. तीनों वाहन शुक्रवार सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे.रास्ते में ट्रक एक मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस इलाक़े में हादसा हुआ है, वहां छातेन और थांगु के बीच सड़क में काफी बैंड हैं जिसके चलते यहां गाड़ियां का मूवमेंट काफी जोखिम भरा रहता है. डोकलम विवाद (2017) के बाद इस इलाके में टैंक और बीएमपी-व्हीकल्स की तैनाती के वक्त भी भारतीय सेना को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. शुक्रवार ( 23 दिसंबर) को सेना के ट्रक के एक्सीडेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई जिसमें साफ तौर से दिखाई पड़ रहा है कि दुर्घटना कितनी भीषण है. एक्सीडेंट में आर्मी ट्रक के परखच्चे उड़ गए.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us