Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Remedies For Sprained Legs: पैरों की मोच से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Remedies For Sprained Legs: पैरों की मोच से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
पैर में मोच के लिए घरेलू नुस्खे, फोटो साभार सोशल मीडिया

अक्सर चलते वक्त कभी कभार पैर के अचानक मुड़ जाने से अंदरूनी मोच लग जाती है, जिसके बाद उतने हिस्से पर सूजन और दर्द बना रहता है, ऐसे में डॉक्टर्स की सलाह तो लें ही, लेकिन इन घरेलू नुस्खों से भी जल्द सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है.


हाईलाइट्स

  • पैरों में आये मोच तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाना कर दें शुरू
  • अक्सर चलने फिरने में मुड़ जाता है पांव , फिर मोच के कारण सूजन और बढ़ जाता है दर्द
  • इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं, फिर करें इनका प्रयोग

Sprains in your legs try these home remedies : मानव शरीर में अंदरूनी चोटों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, अक्सर देखा गया है कि चलते-चलते पैर मुड़ जायें तो अंदरूनी चोट लग जाती है, फिर यह उतना ही दर्द करती है, मोच का दर्द भी बहुत ही खतरनाक होता है, इसलिए सबसे पहले कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर इनपर कुछ हद तक आराम मिल सकता है. जानिए ये घरेलू टिप्स क्या हैं.

पैरों की मोच हो तो आजमाये ये नुस्खे

खेल-खेल में और चलते फ़िरते कभी ऐसा होता है कि अचानक पैर मुड़ जाता है, जिससे पैरों में मोच आ जाती है, इसका सीधा कारण यह कि हड्डियों से जुड़ी जो मासपेशियो में ज्यादा खिंचाव आ जाता है. जिसके बाद असहनीय दर्द और पैरों में सूजन आ जाती है.यदि कभी ऐसा हो तो चिकित्सक की सलाह तो आप लें ही, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर आप सूजन और दर्द से निजात पा सकते हैं.

बर्फ की सिकाई और 72 घण्टे करें आराम

जैसे कि पैर में अगर मोच हो तो पहले 72 घंटों में आपको आराम की जरूरत है. प्रभावित जगह पर इलास्टिक पट्टी पहनकर सुरक्षा कर सकते हैं. इससे आपके पैर में होने वाले दर्द से कुछ हद तक आराम जरूर मिलेगा. मोच वाली जगह पर बर्फ की सिकाई करने से पैर के दर्द और सूजन को कम करने समेत मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद मिलेगी. 

 

सेंधा नमक और जैतून तेल का प्रयोग

सेंधा नमक का प्रयोग मोच को ठीक करने में सहायक है, सेंधा नमक को एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरकर उसमें आधा कप सेंधा नमक मिलाएं, और पैरों को 20 से 30 मिनट तक इस पानी में डाले रहे,इससे सूजन कम और दर्द में काफी आराम मिलेगा.जैतून के तेल को हल्का गर्म कर मालिश करें जल्द आराम मिलेगा.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us