Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rakshabandhan 2022 Shubh Muhurat: क्या इस बार रात्रि में मनाया जाएगा रक्षाबंधन

Rakshabandhan 2022 Shubh Muhurat: क्या इस बार रात्रि में मनाया जाएगा रक्षाबंधन
Rakshabandhan 2022 Shubh Muhurat

सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस साल 11 अगस्त को मनाया जाएगा. लेकिन रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को लेकर विद्वानों में मतभेद है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Rakshabandhan 2022 Shubh Muhurat

Rakshabndhan 2022: सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला पर्व इस साल 11 अगस्त को पड़ रहा है. ज्योतिष के जानकारों में इस बार रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को लेकर मतभेद है. वैसे तो पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को पूरे दिन है जिसके चलते कुछ ज्योतिषी राखी बंधवाने का शुभ समय पूरे दिन ही बता रहे हैं.Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

लेकिन कुछ पंचांगों में राखी बांधने औऱ बंधवाने का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को रात्रि में बताया गया है. वैसे तो भद्रा काल को छोड़कर सावन की पूर्णिमा तिथि को पूरे समय राखी बंधवाई जा सकती है लेकिन शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

फतेहपुर के पंडित राजकुमार मिश्र बताते हैं-काशी के प्रसिद्ध श्री 6 पंडित गणेश आपा जी का पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को रात्रि 8:26 से रात्रि 11:43 तक रक्षाबंधन मनाने का शुभ मुहूर्त है. पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन भद्रा रहित पूर्णिमा में मनाया जाता है साथ ही 12 अगस्त को पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापनी नहीं है इसके चलते उस दिन रक्षाबंधन नहीं मना सकते हैं. Raksha Bandhan 2022 Rakhi Time 

Tags:

Latest News

Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास और अपनापन जताने का खास त्योहार है. इस दिन पति अपनी पत्नी को...
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Follow Us