Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jagannath Rath Yatra 2021: निकाली जा रही है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा.राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Jagannath rath yatra 2021

सोमवार को उड़ीसा के पुरी औऱ गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है. Jagannath Rath Yatra 2021 Latest News In Hindi

Jagannath Rath Yatra 2021: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा सोमवार को उड़ीसा के पुरी औऱ गुजरात के अहमदाबाद से निकाली जा रही है।अहमदाबाद में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।वह सोमवार सुबह परिवार सहित मंगला आरती में भी शामिल हुए हैं।Jagannath rath yatra news in hindi

कोरोना के चलते इस साल भी श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं है।यह लगातार दूसरा साल है जब जगन्नाथ यात्रा में सिर्फ मंदिर परिसर से जुड़े लोग और कुछ अन्य लोगों को शामिल होने की इजाजत है।

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरा रूट करीब 13 किमी. का है।आम तौर पर इस यात्रा को पूरा होने में 10 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन कोविड काल में क्योंकि श्रद्धालु नहीं हैं, ऐसे में इसे 4-5 घंटे में ये यात्रा पूरी हो सकती है।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि- 

"जगन्नाथ रथयात्रा के शुभ अवसर पर मैं अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में कई वर्षों से मंगला आरती में भाग लेता आ रहा हूँ और हर बार यहाँ एक अलग ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

Read More: Mirzapur Vindhyavasini Temple: क्या है मां विंध्यवासिनी मंदिर और अष्टभुजा कालीखोह मन्दिर का इतिहास ! जानिए पौराणिक मान्यताओं के पीछे की कहानी

आज भी महाप्रभु की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर सदैव अपनी कृपा व आशीष बनायें रखें"।

Read More: Sheetala Ashtami Kab Hai 2026: क्यों नहीं जलता चूल्हा और क्यों खाया जाता है बासी भोजन? जानिए शीतला अष्टमी की तिथि मुहूर्त

इसी तरह ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का सोमवार को आयोजन हो रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी कोविड संक्रमण के तहत कोर्ट के आदेश के अनुसार रथयात्रा में श्रद्धालु शामिल नहीं होंगे। शहर में दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। और सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है।

Read More: जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि -"भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे"।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा-‘‘रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते हैं और कामना करते हैं कि वह सभी को स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें। जय जगन्नाथ।’’

12 Jul 2021 By Shubham Mishra

Jagannath Rath Yatra 2021: निकाली जा रही है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा.राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Jagannath Rath Yatra 2021: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा सोमवार को उड़ीसा के पुरी औऱ गुजरात के अहमदाबाद से निकाली जा रही है।अहमदाबाद में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।वह सोमवार सुबह परिवार सहित मंगला आरती में भी शामिल हुए हैं।Jagannath rath yatra news in hindi

कोरोना के चलते इस साल भी श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं है।यह लगातार दूसरा साल है जब जगन्नाथ यात्रा में सिर्फ मंदिर परिसर से जुड़े लोग और कुछ अन्य लोगों को शामिल होने की इजाजत है।

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरा रूट करीब 13 किमी. का है।आम तौर पर इस यात्रा को पूरा होने में 10 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन कोविड काल में क्योंकि श्रद्धालु नहीं हैं, ऐसे में इसे 4-5 घंटे में ये यात्रा पूरी हो सकती है।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि- 

"जगन्नाथ रथयात्रा के शुभ अवसर पर मैं अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में कई वर्षों से मंगला आरती में भाग लेता आ रहा हूँ और हर बार यहाँ एक अलग ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

आज भी महाप्रभु की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर सदैव अपनी कृपा व आशीष बनायें रखें"।

इसी तरह ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का सोमवार को आयोजन हो रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी कोविड संक्रमण के तहत कोर्ट के आदेश के अनुसार रथयात्रा में श्रद्धालु शामिल नहीं होंगे। शहर में दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। और सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि -"भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे"।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा-‘‘रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते हैं और कामना करते हैं कि वह सभी को स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें। जय जगन्नाथ।’’

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

Follow Us