Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Violence Mastermind:प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर नोटिस चस्पा

Prayagraj Violence Mastermind:प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर नोटिस चस्पा
जावेद पम्प (फाइल फोटो)

शुक्रवार को प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज़ के बाद हुई हिंसा के मामले में प्रशासन मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में जुट गई है.बुलडोजर की कार्यवाही से पहले घर में नोटिस चस्पा पर घर खाली करने को कहा गया है. Prayagraj Violence Jawed Pump Bulldozer

Prayagraj News:प्रयागराज के अटाला इलाक़े में हुई हिंसा के बाद दंगाइयों के खिलाफ योगी सरकार की पुलिस सख़्त कार्यवाई करने में जुट गई है.दंगाइयों की पहचान कर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ शुरू हैं.साथ ही साथ बुलडोजर की कार्यवाही भी प्रारंभ हो गई है.दंगाइयों के घर पर सरकार ने बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी कर ली है.

पुलिस ने जावेद पंप को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था. जावेद पंप की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गई है.

पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा है. पीडीए की ओर से चस्पा किए गए नोटिस में आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा था. पीडीए की ओर से चस्पा नोटिस में कहा गया कि 12 जून को दिन में 11 बजे तक घर खाली कर दें जिससे अथॉरिटी अपनी कार्रवाई कर सके. नोटिस के बाद तय समय पर पुलिस टीम जावेद के घर पहुंच भी गई. 

बताया जा रहा है कि पीडीए की ओर से ये नोटिस बुलडोजर की कार्रवाई के लिए चस्पा की गई है. जावेद पंप के घर पर पीडीए और जिला प्रशासन की टीम आज बुलडोजर चलाने की तैयारी में है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us