
मुजफ्फरनगर: दलितों ने किया हनुमान मंदिर पर कब्ज़ा-पुजारी को किया मंदिर से बाहर।
On
प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को दलितों ने कब्जा कर लिया औऱ पुजारी को मंदिर से बाहर निकाल दिया,पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...
मुजफ्फरनगर: प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है, अभी बुलन्दशहर में हुए बवाल की चिंगारी बुझी भी नहीं थी कि मुजफ्फरनगर में बवाल होते होते बचा औऱ अभी भी स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है।

मामला मुजफ्फरनगर शहर का है जहां मंगलवार को एक दलित संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर पर आकर कब्ज़ा कर लिया और वहां के पुजारी को मंदिर के गेट से बाहर कर दिया,इसके बाद दलितों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद बांटा इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस के हांथ पैर फूल गए और आनन फानन भारी पुलिस फ़ोर्स मंदिर में पहुंच गया,पुलिस के अधिकारियों ने किसी तरह दलितों को समझा बुझाकर मंदिर से बाहर निकाला, औऱ मामले को शांत किया।मीडिया से बातचीत करते हुए दलित संगठन के लोगों ने बताया कि हनुमान जी को योगी ने दलित कहा है उस आधार पर देश के समस्त हनुमान मंदिरों पर दलितों का कब्ज़ा होना चाहिए हम बस उसी उद्देश्य से अपना हक लेने के लिए मंदिर आए हुए थे।
तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के एसपी ने पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
