Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

गुना:दलितों की पीठ शिवराज की पुलिस ने उधेड़ दी..रोते बिलखते बच्चों की तस्वीरों ने खड़े किए सिस्टम पर सवाल.!

गुना:दलितों की पीठ शिवराज की पुलिस ने उधेड़ दी..रोते बिलखते बच्चों की तस्वीरों ने खड़े किए सिस्टम पर सवाल.!
गुना:बेहोश पिता को पकड़ रोते बिलखते बच्चे।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

मध्यप्रदेश के गुना में किसान दम्पत्ति पर पुलिसिया बर्बरता की तस्वीरों को जिसने भी देखा उसका कलेजा धक से बैठ गया..युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट पढ़ें..

डेस्क:पिछले दो दिनों से वायरल हो रही कुछ तस्वीरों और वीडियो ने कृषकों को देवता का दर्जा देने वाले देश के मुँह में वो कालिख़ पोत दी है, जिसके दाग सदियों नहीं छूटेंगे।अपनी फसल को सरकारी सिस्टम के हांथो रौंदते देख किसान दम्पत्ति अधिकारियों के पैरों में गिर पड़े रहे,लेक़िन उनकी कार्यवाही जारी रही,पुलिस की लाठियां भी किसान दम्पत्ति पर बरसने लगीं, अपना सब कुछ लुटता देख पति और पत्नी ने कीटनाशक दवा खा ली और मौक़े पर ही उनकी हालत बिगड़ गई।इसके बाद जो हुआ उसने कठोर से कठोर ह्रदय को भी झकझोर दिया होगा,सिवाय सरकारों और सरकारी सिस्टम में काम करने वाले अधिकारियों के!

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:दुकानों को खोलने के सम्बन्ध में आई नई गाइडलाइन..अब ऐसे खुलेंगी दुकानें..!

बेहोश पड़े माता पिता के सिरों को अपने गोद मे रखे अबोध बच्चों की चित्कार ने मानो भारत माता के माथे पर यह लिख दिया हो कि आज़ादी के 70 सालों बाद भी गरीबों की बेबसी और लाचारी को सुनने वाला कोई नहीं है।

यह घटना मध्यप्रदेश के गुना की है।यहां गुना में मॉडल कॉलेज निर्माण के लिए करीब 20 बीघा जमीन जगनपुर क्षेत्र में आवंटित की गई थी।इस जमीन पर कई सालों से एक शख्स ने अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे कुछ समय पहले राजस्व और पुलिस की टीम ने मिलकर हटवा दिया था।अतिक्रमण हटाने के बाद भी ज़मीन पर कॉलेज का निर्माण तो शुरू नहीं हुआ लेकिन यहां राजकुमार अहिरवार नाम के व्यक्ति ने खेतीबाड़ी शुरू कर दी।

ये भी पढें-कोरोना:फतेहपुर में कसता जा रहा है संक्रमण का शिंकज़ा..स्वास्थ्य कर्मी सहित चार नए पाज़िटिव..!

मंगलवार को गुना के स्थानीय प्रशासन का दस्ता जेसीबी लेकर यहां पहुंचा और राजकुमार अहिरवार के खेत में बोई जा चुकी फसल पर जेसीबी चलवा दी।ये सब होता देख राजकुमार ने काफी मिन्नत की, उसका कहना था कि इसने यह ज़मीन बटाई में ली है।इस साल की फ़सल काट लेने दीजिए।लेकिन पुलिस की बर्बरता जारी रही।जब कार्रवाई नहीं रुकी तो उसने प्रशासन की टीम के सामने ही कीटनाशक पी लिया। पति को कीटनाशक पीते देख पत्नी में भी उसी बोतल से कीटनाशक पी लिया।इसके बावजूद प्रशासन ने जबरन पिटाई करते हुए दंपति को जीप में बैठाया।किसान दम्पत्ति की हालत गम्भीर है।उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चारों तरफ़ शिवराज सरकार की आलोचना होने लगी।आनन फानन में डीएम ,एसपी हटा दिए गए।इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us