Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

lockdown:फतेहपुर में बुधवार से शर्तों के साथ खुलेंगीं केवल ये दुकानें..!

lockdown:फतेहपुर में बुधवार से शर्तों के साथ खुलेंगीं केवल ये दुकानें..!
Fatehpur news

डीएम संजीव सिंह ने मंगलवार को व्यापारियों संग बैठक कर लॉकडाउन 3 में दुकानों को खोले जाने के सम्बंध में चर्चा कर शाम को दुकानों के खुलने के सम्बंध में आदेश जारी किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है।इस चरण में कई तरह की छूट दी गई हैं।जो अब तक के लॉकडाउन में नहीं थी।मसलन अब तक केवल आवश्यक सामानों की ही दुकानें ही खुलती थीं।लेकिन अब कुछ और दुकानों को खोले जाने का निर्णय भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लिया गया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में गंगा किनारे खेल रहे दो बच्चों की डूबने से मौत..!

बुधवार को डीएम संजीव सिंह ने व्यापरियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते हुए कोरोना संक्रमण औऱ लॉकडाउन में दुकानों को खोले जाने के सम्बंध में चर्चा की।

बैठक के बाद डीएम संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक ज़िले में किराना और सब्जी की दुकानें खुल रहीं थी जो वर्तमान में भी बदले हुए समय के साथ खुलती रहेंगी।मेडिकल स्टोर हर समय खुले रह सकते हैं।

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

ये भी पढ़े-कोरोना:बाँदा में फैला तगड़ा संक्रमण..डॉक्टर समेत दस औऱ लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव..!

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

इसके अलावा बुधवार से कूलर,मोटर,एसी के मरम्मत की दुकानें, किताबों और स्टेशनरी की दुकानें, मोबाइल मरम्मत एवं रिचार्ज की दुकानें,भवन निर्माण सम्बन्धी दुकानो को खोले जाने की अनुमति दे दी गई है।ये सभी प्रतिष्ठान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे।ब्रेड, दूध सब्जी की बिक्री सुबह भी की जा सकती है।

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

ये भी पढ़े-lockdown:शराब की दुकानों को खोलने में सरकार ने क्यों दिखाई जल्दबाजी..यूपी सरकार के मंत्री ने ये कहा है..!

डीएम संजीव सिंह ने सभी दुकानदारों को सख़्त हिदायत दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाए अन्यथा की स्थिति में उस दुकान को बन्द करा दिया जाएगा जहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा होगा।मास्क ग्राहक और दुकानदार सभी के लिए अनिवार्य है।डीएम ने कहा है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us